ePaper

Bihar Weather: बिहार में अब बारिश बढ़ाएगी ठंड, बक्सर-भोजपुर समेत इन जिलों में बदलेगा मौसम...

Updated at : 22 Dec 2024 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather

बिहार में ठंड

Bihar Weather: बिहार का मौसम अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा, इसे लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है. बारिश से इन जिलों का मौसम बदल सकता है...

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार का मौसम अधिकतर जगहों पर अभी कुछ खास बदलने वाला नहीं है लेकिन कुछ जिलों में बारिश का असर दिख सकता है . राज्य का अधिकतम और न्यूनतम तापमान आगे कुछ दिनों तक वर्तमान की तरह ही रहने की संभावना है. बिहार में ठंड और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है. प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहेगा जबकि हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश भी कुछ हिस्सों में हो सकती है. आधा दर्जन से अधिक जिलों पर इसका असर पड़ेगा. शनिवार को समस्तीपुर के पूसा का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया.

बिहार का मौसम कैसा रहेगा? कहां दिखेगा बारिश का असर?

बिहार में मौसम का मिजाज कुछ ज्यादा बदलने के आसार अभी नहीं है. लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया कि अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहेगा. जबकि 27 दिसंबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. जिससे मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा. इस बारिश का असर कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद और अरवल समेत कई अन्य जगहों पर पड़ सकता है.

ALSO READ: पटना से भागलपुर होकर देवघर तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन, सुल्तानगंज में जल भरने का भी मिलेगा समय

भागलपुर का मौसम कैसा रहेगा?

भागलपुर का मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर भी जानकारी आयी है. भागलपुर का मौसम शनिवार को शुष्क रहा. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण आसमान में हल्के बादल छाये रहे. इस कारण धूप में कुछ कमी आयी. शाम ढलते ही ठंडी हवा बहने लगी. देर रात शीतलहर शुरू हो गयी.

8 डिग्री तक गिरा भागलपुर का तापमान

रविवार को तड़के सुबह भागलपुर का तापमान दो अंक कम होकर आठ डिग्री तक पहुंच गया. वहीं, दोपहर का अधिकतम तापमान 25.5 रहा. 4.1 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चली. हवा में धूलकण की मात्रा अधिक रहने के कारण वायु प्रदूषण की स्थिति खराब रही. अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के करीब रहा.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि क्रिसमस तक मौसम शुष्क व आसमान साफ रहेगा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन