Bihar Weather: इस दिन से बढ़ेगी ठंड, IMD ने पछुआ हवा को लेकर शेयर किया ये अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather मौसम सर्द होने के साथ-साथ शहर के वायु प्रदूषण में वृद्धि दर्ज होने लगी है. एक्यूआइ लगातार खराब बना हुआ है. शनिवार को शहर का एक्यूआइ 248 दर्ज किया गया.

विज्ञापन

 Bihar Weather पटना आने वाले दो-तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पछुआ हवा चल रही है. अगले दो तीन दिनों पटना सहित आसपास के क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आयेगी. जिसका असर ठंड के रूप में देखने को मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं हिमालय के तराई वाले जिलों में घना कोहरा होने की संभावना है, जबकि पटना और आसपास के जिलों में सुबह-शाम हल्का कोहरा या धुंध रहेगा. वहीं, शनिवार को शहर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की कमी थी.

वायु प्रदूषण बढ़ा

मौसम सर्द होने के साथ-साथ शहर के वायु प्रदूषण में वृद्धि दर्ज होने लगी है. एक्यूआइ लगातार खराब बना हुआ है. शनिवार को शहर का एक्यूआइ 248 दर्ज किया गया. जबकि राज्य में सबसे अधिक हाजीपुर में एक्यूआइ 329 रहा. मुजफ्फरपुर का एक्यूआइ 211 रहा. वहीं, देश में सबसे अधिक दिल्ली में 417 दर्ज किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन