Bihar Weather: बिहार के इन 9 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार, चार दिनों तक जबरदस्त तपिश के आसार, रहें होशियार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather बिहार में गर्मी अब रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. बिहार में सोमवार को पटना समेत 9 जिलों तापमान 40 के पार हो गया. गर्मी से यहां हलकान रहे.

विज्ञापन

Bihar Weather बिहार में अगले चार दिनों तक गर्मी बढ़ेगी. उच्चतम तापमान में दो से चार डिग्री का इजाफा होने के आसार हैं. राज्य में इसकी झलक सोमवार को ही देखने को मिली. राज्य के नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. अगर पारा और ऊपर गया तो लू की स्थिति भी बन सकती है. आइएमडी के मुताबिक खगड़िया में उच्चतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा. रोहतास,नवादा और बांका में 40.7, मोतिहारी और गया में 40 और भोजपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इन सभी जगहों पर हवा में आद्रता की मात्रा 40 प्रतिशत से कम है. आइएमडी के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है. 18 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिम भारत और और पूर्व में बिहार तक दिखाई दे सकता है. देखिए वीडियो…

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन