ePaper

Bihar Weather : पटना में मौसम बदलेगा करवट, आज से तापमान में दर्ज हो सकती है गिरावट

Updated at : 21 Oct 2022 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather : पटना में मौसम बदलेगा करवट, आज से तापमान में दर्ज हो सकती है गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के अधिकतर इलाके में रात और दिन का पारा सामान्य या सामान्य से कुछ नीचे ही चल रहा है. इसमें कुछ और गिरावट दर्ज होने की संभावना है. इसकी वजह पछुआ हवा का प्रभाव है.

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार से रात के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के आसार हैं. पूर्वानुमान है कि इस तरह का दौर लगातार जारी रहेगा. साथ ही पूरे सूबे में सुबह के समय कोहरा नुमा हल्का धुंध छाने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बिहार में दीपावली पर वातावरण में अच्छे से ठंड महसूस होने लगेगी.

तापमान में गिरावट दर्ज होने के संभावना 

आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर इलाके में रात और दिन का पारा सामान्य या सामान्य से कुछ नीचे ही चल रहा है. इसमें कुछ और गिरावट दर्ज होने की संभावना है. इसकी वजह पछुआ हवा का प्रभाव है. प्रदेश में पछुआ और उत्तरी-पछुआ चल रही है. यह हवा पूरी तरह सूखी है. प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है.

25 और 26 अक्तूबर को हो सकती है बारिश 

दूसरी तरफ 25 और 26 अक्तूबर को पूर्वी और उत्तरी बिहार के कुछ इलाके में बारिश की संभावना है. इसके पीछे बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का केंद्र है. उसके असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बरसात के आसार हैं. हालांकि इसका असर दो या तीन दिन ही रहने का अनुमान है.

दोपहर में आसमान में छा गया धुंधलापन

पटना और उसके आसपास के इलाके में गुरुवार को अचानक दोपहर में बादल के कुछ टुकड़े छाये रहे. देखते ही देखते इनका रंग भूरा और इससे भी गहरा होता गया. इसकी वजह से घंटे-दो घंटे के लिए आसमान में धुंधलापन छा गया. जिसकी वजह से वातावरण बोझिल हाे गया. शहर के कुछ इलाकों में बेहद हल्की बारिश भी हुई.

पटना में बनी हेज की स्थिति

जानकारों का कहना है कि बादल के टुकड़ों के साथ शहर के आसमान में धूल और धुंआ के तमाम कण हवा में मौजूद नमी की वजह से आसमान में एक तरह से तैरने लगे. इसकी वजह से ऐसी स्थिति बनी. आइएमडी ने इसे हेज की स्थिति बताया. जिसकी वजह से वातावरण में धुंधलापन छा जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन