ePaper

Bihar Weather: बिहार में अगले 24 घंटे में आयेगा तूफान, इन जिलों में ठनका को लेकर अलर्ट जारी

Updated at : 03 Sep 2024 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast | PTI

Bihar Weather: मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को घर से बाहर निकले से माना किया है. इस दौरान आपको मौसम विभाग की तरफ से बताई गए निर्देशों का पालन करना चाहिए. हो सकते तो बारिश में घर से बाहर ना निकले.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार में अगले 24 घंटे सामान्य बारिश हो सकती है. वहीं, राज्य के तीन जिलों को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है. साथ ही अनुमान जताया है कि सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही कई जगहों पर तूफान आ सकता है. मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में तेज गर्जना के साथ ठनका गिरने की संभावना जताई है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने इस दौरान लोगों को घर से बाहर निकले से माना किया है. इस दौरान आपको मौसम विभाग की तरफ से बताई गए निर्देशों का पालन करना चाहिए. हो सकते तो बारिश में घर से बाहर ना निकले.

बिहार में मॉनसून की चाल धीमी

अगस्त का महीना बीत गया है और सितंबर की शुरुआत हो चुकी है. चार महीने के दक्षिण-पश्चिम मानसून का अधिकांश समय अब बीत चुका है, लेकिन बिहार में मानसून की चाल धीमी ही रही है. जून और जुलाई में तो मानसून काफी कमजोर रहा, अगस्त में थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन सितंबर में फिर से बारिश की कमी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार पूरे मानसून सीजन में अब तक बिहार में सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है. अगस्त में सामान्य से कम बारिश हुई और सितंबर में भी यही स्थिति बनी हुई है. दक्षिण बिहार के जिलों में बारिश न के बराबर है जबकि उत्तर बिहार में हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Zoo in Bihar: बिहार में बनेगा देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, 1500 करोड़ की लागत से 289 एकड़ में होगा निर्माण

आज भारी बारिश की चेतावनी नहीं

मौसम विभाग ने मंगलवार को तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून कमजोर बना रहेगा, खासकर दक्षिण बिहार में. दक्षिण बिहार के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. पिछले 2 दिनों से उत्तर बिहार में दक्षिण बिहार के मुकाबले बारिश अधिक हुई है. मंगलवार को उत्तर बिहार के तीन से चार जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है. किशनगंज, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है. वहीं, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि, राज्य के किस जिले में कितनी देर तक बारिश होगी, यह कहना अभी मुश्किल है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन