ePaper

Bihar Weather : बिहार में नया पश्चिमी विक्षोभ लेकर आ रहा है कड़ाके की ठंड, इन जिलों में अलर्ट जारी

Updated at : 27 Nov 2024 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather : बिहार में नया पश्चिमी विक्षोभ लेकर आ रहा है कड़ाके की ठंड, इन जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Weather : 27 नवंबर को सुबह के समय उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में स्मॉग यानी धुंध का असर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Weather : पटना. बंगाल की खाड़ी में समुद्री हलचल से आंशिक बादलों की आवाजाही बिहार में बढ़ी है. इससे न्यूनतम तापमान 11°C के ऊपर बना हुआ है. बिहार में अगले दो दिनों के बाद कड़ाके की ठंड आने वाली है. अधिकतम तापमान औसतन 9°C के पास पहुंच सकता है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार 28 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देगा. इसके प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी होगी. इससे बिहार जैसी मैदानी इलाकों में ठंडक में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

उत्तर बिहार के कोहरा, दक्षिण में स्मॉग

आज 27 नवंबर को सुबह के समय उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में स्मॉग यानी धुंध का असर देखा जा रहा है. दिन में बिहार के अधिकतर जिलों आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं. शाम होते ही मंद पछुआ हवा की वजह से लोगों को कनकनी का एहसास होगा. दिन का अधिकतम तापमान 26°C से 28°C के बीचरहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 11°C से 17°C के रेंज में रहने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

सर्द होगा अगले दो दिन का मौसम, दिसंबर में रहेगी कनकनी

मौसम विज्ञान की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत में समुंद्र तल से औसत 12.6 किमी उपर जेट स्ट्रीम की हवाएं 140 नॉट से चल रही है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28-29 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव से पर्वतीय इलाकों में जमकर बर्फबारी होगी. 30 नवंबर या एक दिसंबर को मैदानी इलाकों में शुष्क पछुआ बहाव बढ़ेगा. इससे दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आएगी. एक दिसंबर के आसपास न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है.

Also Read: पूर्णिया एयरपोर्ट से जून तक शुरू होगी विमान सेवा, 4 महीनों में बनकर तैयार होगा पोर्टा केबिन

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन