Bihar Weather: बिहार में आग उगलेगा आसमान, इन 5 जिलों में पड़ेगी भयंकर गर्मी, 'लू' चलने से बढ़ेंगी मुश्किलें
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Apr 2025 12:57 PM
फोटो प्रतीकात्मक
Bihar Weather: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया है कि अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने की उम्मीद है. इस दौरान 5 जिलों के लोग भीषण गर्मी से परेशान रह सकते हैं. इस दौरान तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है. डेटा के मुताबिक सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और गोपालगंज में तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Bihar Weather: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने ताजा अपडेट में बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में पछुआ चलने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा. अगले 48 घंटे के दौरान बिहार में में गर्मी की तपिश और बढ़ेगी. इस दौरान बिहार के अधिकतर भागों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है. इस दौरान ‘लू’ वाली हवा भी चलेगी. ऐसे मौसम में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. बिहार मौसम सेवा केंद्र ने अगले 48 घंटे के दौरान बिहार के 5 जिलों में भयंकर गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है.

5 जिलों में भयंकर गर्मी का अलर्ट
बिहार मौसम सेवा केंद्र ने मौसम पूर्वानुमान में बताया कि 3 अप्रैल तक बिहार के 5 जिलों में भयंकर गर्मी पड़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में तापमान 34- 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार के हर हिस्से में चलेगी लू
मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक X हैंडल पर जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से जून महीने तक बिहार के दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य में लू (हीट वेव) के दिन भी सामान्य से अधिक रहेंगे. बिहार का कोई हिस्सा इससे अछूता नहीं रहेगा. इस दौरान पूर्वी बिहार में गर्म हवाएं तो चलेंगी, लेकिन यहां लू वाले दिन तुलनात्मक रूप में राज्य के अन्य हिस्सों से कम हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: ‘पप्पू यादव मैं मरना पसंद करूंगा लेकिन झुकूंगा नहीं’, भाजपा विधायक बोले- धमकी का सबूत मेरे पास है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










