Bihar Weather: कड़ाके की ठंड के साथ होगी नए साल की शुरुआत, पटना सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Dec 2024 7:48 AM

विज्ञापन

बिहार में बारिश का अलर्ट

Bihar Weather: दिसंबर महिना समाप्त होने को है और बिहार में अभी भी उम्मीद से कम ठंड पड़ रही है. लेकिन नए साल में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के 22 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: दिसंबर महिना समाप्त होने को है और बिहार में अभी भी उम्मीद से कम ठंड पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिनों के लिए बिहार के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का भी अनुमान है.

इसके प्रभाव से 28 और 29 दिसंबर को भोजपुर, रोहतास, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, नालंदा, पटना, सारण, वैशाली, शेखपुरा, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और पूर्णिया आदि जिलों में वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. इसके बाद तापमान में तेजी से से गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.

इन जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में कोहरा भी बढ़ेगा. बिहार में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान 10°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है. पटना, वैशाली, कटिहार, पूर्णिया, नालंदा, सीतामढ़ी, मधुबनी, मधेपुरा, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर और जमुई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: एनकाउंटर में मारे गए बिहार के दो अपराधी, यूपी पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

बता दें कि बिहार के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अधिकतम तापमान 28.9°C नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड में रिकॉर्ड किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 5.8°C पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल प्रखंड में दर्ज किया गया है. सर्दी का प्रकोप आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेगा. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन