Bihar Train News: बिहार को 8 नई ट्रेनों की सौगात पर रेल मंत्री ने लगाई मुहर, बोले- 'तैयारी है पूरी…'
Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Jul 2025 9:11 AM
Bihar Train News
Bihar Train News: बिहार के लोगों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी सौगात दी. बिहार को अमृत भारत समेत 8 नई ट्रेनों का तोहफा मिल गया है. इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, तैयारी पूरी कर ली गई है. इस तरह से बड़ी घोषणा रेल मंत्र ने की.
Bihar Train News: बिहार के लोगों को चुनावी साल में कई सौगातें मिल रही है. इसी क्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार को बड़ा तोहफा दिया. दरअसल, बिहार में अमृत भारत समेत 8 नई ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया. रेल मंत्री की ओर से बताया गया कि, मंत्रालय की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक, इन 8 नई ट्रेनों में पांच लंबी दूरी की ट्रेनें हैं, जबकि तीन ट्रेनें अररिया से गलगलिया के बीच एक से दो महीने में चलेंगी. इसके अलावा भी रेल मंत्री ने कई अन्य परियोजनाओं को लेकर जानकारी दी.
जल्द ही मिलेगी परियोजनाओं को मंजूरी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की माने तो, पीएम मोदी के द्वारा पटना से नई दिल्ली के बीच ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. वहीं, घोषणा के बाद कहा गया कि, जल्द ही बिहार में कुछ नई परियोजनाओं को लेकर मंजूरी मिल जाएगी. इसमें इसमें 1156 करोड़ की लागत से 53 किमी लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाइन, 2017 करोड़ रुपए की लागत से 104 किमी लंबी बख्तियारपुर-राजगीर -तिलैया का दोहरीकरण और 3000 करोड़ की लागत से 177 किमी लंबी रामपुर हाट-भागलपुर का दोहरीकरण भी शामिल हैं.
ट्रेनों के परिचालन को लेकर दी पूरी जानकारी
वहीं, नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेल मंत्री ने पूरी जानकारी देते हुए कहा कि, पटना-नई दिल्ली के बीच हर रोज जबकि दरभंगा-लखनऊ और मालदा टाउन-लखनऊ के बीच एक-एक साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन चलेगी. सहरसा और अमृतसर के मध्य भी अमृत भारत का परिचालन होगा. इसके अलावा सीमांचल से दक्षिण भारत के लिए एक नई ट्रेन जोगबनी से इरोड के बीच चलाई जाएगी. खास बात यह है कि, पटना से दिल्ली के बीच अमृत भारत ट्रेनों के परिचालन को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि, दशहरा से पहले यह लोगों के लिए शुरू हो जाएगा.
रेल मंत्री ने अन्य घोषणाएं भी की
इसके अलावा बता दें कि, बिहटा-औरंगाबाद रेललाइन परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही है. अन्य घोषणाओं की बात करें तो, दो टेक्नोलॉजी पार्क के साथ-साथ तीन रेल परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है. खबर की माने तो, 53 करोड़ की लागत से पाटलिपुत्र में तो वहीं 10 करोड़ की लागत से दरभंगा में निर्मित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया का जल्द ही उद्घाटन होगा. इस तरह से देखा जा सकता है कि, बिहार के लोगों की सुविधा को लेकर यह बड़ा निर्णय लिया गया है.
Also Read: Bihar Crime News: पटना में घर से मिले 4 जिंदा बम और हथियार, नक्सली संगठन से जुड़े 5 अपराधी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










