बिहार के 3 हजार फर्जी शिक्षकों से करोड़ों रुपए वसूलेगी सरकार, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने क्या कहा?

Updated:
विज्ञापन

बिहार के 3 हजार फर्जी प्रमाण पत्र वाले शिक्षकों पर एक्शन

Bihar Teacher News: बिहार के 3 हजार फर्जी सरकारी शिक्षकों के खिलाफ सरकार बड़ी तैयारी में है. इन शिक्षकों से लगभग 1400 करोड़ रुपए वसूले जायेंगे. इतना ही नहीं, करीब 12 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए हैं.

विज्ञापन

Bihar Teacher News: बिहार के फर्जी सरकारी शिक्षकों के खिलाफ सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है. पिछले 10 साल के दौरान 3 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर अब उनसे करोड़ों रुपए वसूले जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, शिक्षक फर्जी बीएड, बीए, बीएससी, गलत रेसिडेंस, कास्ट और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

वेतन के साथ वसूले जायेंगे ब्याज

शिक्षकों के फर्जी पाए जाने के बाद उन पर कार्रवाई की तैयारी की गई है. 3 हजार फर्जी शिक्षकों को लगभग 1400 करोड़ रुपए वेतन दिए गए हैं. प्रमाण पत्र फर्जी मिलने के बाद अब उनसे वेतन वसूलने के साथ-साथ ब्याज भी वसूला जाएगा. पहले फेज में 3000 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

12 हजार शिक्षक जांच के दायरे में

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो, लगभग 12 हजार शिक्षक संदिग्ध पाए गए हैं. इन सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्र के जांच किए जा रहे हैं. जांच के बाद प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद उन पर कार्रवाई भी की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, जिन शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है, उनमें बिहार के साथ-साथ यूपी, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और हरियाणा के शिक्षक भी शामिल हैं.

क्या कहना है शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का?

जानकारी के मुताबिक, पंचायत लेवल पर राज्य के 38 जिलों में 3.68 लाख नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी. इनके प्रमाण पत्र की जांच की गई थी. एक रिपोर्ट मुख्यालय को भेजा गया था. जिसके मुताबिक बिहार में 5.80 लाख शिक्षक हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की तरफ से बताया गया कि शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है. जांच के दौरान जिन भी शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, 10 फरवरी से स्कूलों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन