Bihar Rain: बिहार के इन जिलों में आज से भारी बारिश होगी, 42 डिग्री वाली गर्मी के बीच मानसून इस दिन लेगा एंट्री…
बिहार में बारिश (File)
Bihar Rain Weather: बिहार में प्रचंड गर्मी से अब राहत मिलेगी. उत्तर बिहार के जिलों में बारिश शुरू होने वाली है. सीमांचल के जिलों में भी अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है.
Bihar Rain Weather Today: बिहार का मौसम फिर एकबार करवट लेने वाला है. बिहार में मानसून की एंट्री कब होगी, इसकी भी जानकारी आयी है. प्रचंड गर्मी का दौर अभी चल रहा है जहां तापमान 42 डिग्री के भी पार जा रहा है. इस बीच राहत भरी खबर यह है कि आंधी-पानी का दौर शुरू होने जा रहा है. आज से उत्तर बिहार के जिलों में बारिश शुरू होगी. तापमान में गिरावट दर्ज होगी और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी, मौसम विभाग का ऐसा पूर्वानुमान है.
आपके शहर में
मानसून की क्या है स्थिति..
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 15-16 जून से उत्तर बिहार में बारिश से जुड़ी गतिविधियों की शुरुआत के साथ 17-20 जून तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात होने की प्रबल संभावना है. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी चार-पांच दिनों में बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही है.
ALSO READ: Bihar Rain: बिहार में भारी बारिश की आ गयी तारीख, जबरदस्त तरीके से सक्रिय होने वाला है मानसून
आंधी-पानी की संभावना, अलर्ट जारी…
बिहार में मानसून के आगमन के दौरान वातावरण में बढ़ी हुई नमी, निम्र स्तर पर पूर्वी पश्चिम हवाओं का मिलन और तापमान के उच्च स्तर के कारण तीव्र मेघगर्जन, वज्रपात, तेज आंधी-तूफान की संभावना प्रबल होगी. ऐसे में राज्य के अधिकांश जिलों में कुछ स्थानों पर तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है. रविवार को मौसम विभाग ने सीमांचल इलाके के जिलों अररिया,किशनगंज और पूर्णिया में भी बारिश व वज्रपात की संभावना देखकर अलर्ट जारी किया है.

बिहार का तापमान 42 डिग्री पार
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में 24 घंटे बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 40.4, गया में 41, भागलपुर में 39, पूर्णिया में 38.7, वाल्मीकिनगर में 38.5. मुजफ्फरपुर में 38.4, छपरा में 40.8, दरभंगा में 40 और डेहरी में 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए