बिहार के इन 8 जिलों में आज भयंकर बारिश का अलर्ट, अन्य इलाकों में कैसा रहेगा मौसम… जानिए IMD की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Bihar Rain Alert (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Rain Alert: बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. हालांकि, बाकी के जिलों में लोगों को गर्मी सताएगी. ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश नहीं होगी.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम इन दिनों हर रोज बदल रहा है. कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है तो कहीं लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है. इस बीच आज मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया. इन 8 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी. साथ ही आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है.

विज्ञापन

ये सभी 8 जिले हैं शामिल

मौसम विभाग की मानो तो, जिन 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें नवादा, गया, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार और पूर्णिया शामिल है. हालांकि, बाकी के जिलों में लोगों को गर्मी सताएगी. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की स्थिती कमजोर पड़ रही है. ट्रफ लाइन के मध्य भारत की ओर शिफ्ट होने से पूरे राज्य में बारिश की संभावना कम हो गई है.

बाकी जिलों में कैसा रहेगा मौसम ?

इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से यह भी बताया गया कि, अगले सात दिनों तक बिहार के किसी भी जिले में भयंकर बारिश होने की संभावना नहीं है. यानी कि अधिकांश हिस्सों में गर्मी पड़ सकती है. सिर्फ दक्षिणी और पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में ही हल्के बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही फुहारों वाली बारिश हो सकती है.

तापमान बढ़ने से सताएगी गर्मी

आने वाले दिनों में तापमान की बात करें तो, राजधानी पटना सहित कई जिलों में तापमान बढ़ने को लेकर पूर्वानुमान जताया गया है. 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की आशंका है. हालांकि, रात के वक्त तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा. लेकिन, उमस वाली गर्मी लोगों को महसूस होगी.

Also Read: Patna News: सड़कों से गायब हो जाएंगे 40 हजार ऑटो व इ-रिक्शा! चालकों के किया हड़ताल का ऐलान, यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें..

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन