Bihar Politics: इंडिया गठबंधन में CM फेस पर नहीं हुआ कोई निर्णय, बैठक के बाद भी अटका मामला, RJD ने क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

तेजस्वी यादव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Politics: बिहार में इस साल अंत में होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं दिल्ली में बैठक की. इस बैठक में सीएम फेस पर कोई निर्णय नहीं हुआ. इस बात को लेकर RJD का पक्ष सामने आया है.

विज्ञापन

Bihar Politics: लालू यादव समेत आरजेडी के सभी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में सरकार बनाने की बात कह रहे हैं. लेकिन इंडी गठबंधन ने ऑफिसियल तौर पर इस पर कुछ भी नहीं कहा है. इस मसले पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी मदन मोहन झा ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमारे गठबंधन में 5 दल हैं. सभी दल के नेता आने वाले दिनों में इस पर बैठक करेंगे. इस बैठक में तय होगा कि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा?

विज्ञापन

क्या बोले झा

कांग्रेस नेता मदन मोहन झा ने बताया कि 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन की बैठक है. इसमें गठबंधन के सभी बड़े नेता भाग लेंगे. इस बैठक में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, को-ऑर्डिनेशन कमेटी और सीएम फेस पर फैसला हो सकता है. उनसे जब पूछा गया कि राजद ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इस पर झा ने कहा कि हर पार्टी चाहती है कि सीएम उसका हो, लेकिन अभी तक महागठबंधन में शामिल दलों ने इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

राजद प्रवक्ता बोले- तेजस्वी ही बनेंगे सीएम

मदन मोहन झा के बयान पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस हैं. प्रदेश कि 14 करोड़ जनता उनको आशीर्वाद देकर सीएम बनाने का मन बना चुकी है. कौन नेता और पार्टी क्या कह रही है यह नहीं देख रहे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन