Bihar Politics : Z+ सुरक्षा पर सियासी संग्राम! नीतीश को 'असम्मानजनक विदाई' बताने पर भिड़े तेजस्वी-नीरज

Updated at : 03 Apr 2026 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar politics news

प्रभात खबर डॉट कॉम से बात करते नीरज कुमार

Bihar politics news : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar को Z+ सुरक्षा मिलने के बाद सियासत तेज हो गई है. Tejashwi Yadav ने इस पर सवाल उठाए हैं और इसे असम्मानजनक विदाई बताया है. जबकि जदयू ने तीखा पलटवार किया. जानिए पूरा मामला.

विज्ञापन

Bihar Politics : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अभी अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन उससे पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ाकर Z+ कर दी गई है. इस फैसले के बाद राज्य की सियासत शुरू हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव के बयान बाद बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. Tejashwi Yadav ने इस पर तंज कसते हुए इसे असम्मानजनक विदाई करार दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं.

जदयू का पलटवार, कहा- ‘त्याग की मिसाल हैं नीतीश’

Tejashwi Yadav के ‘असम्‍मान जनक विदाई’ जैसे शब्‍द के प्रयोग पर घोर आपत्ति जताई. उन्‍होंने कहा, मुख्यमंत्री जी ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है, यह सत्य है. राज्यसभा के निर्वाचित हो गए हैं, यह भी सत्य है. राज्य और यह भी सत्य यह भी है. लेकिन ऐसा हाल भी नहीं कि हुआ है कि लालू जी जा रहे थे तो उन्‍होंने राबड़ी देवी को मुख्‍यमंत्री बना दिया! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार त्याग की मिसाल बने. कोई 1 दिन के लिए पद नहीं छोड़ता है लेकिन उसके बावजूद नीतीश कुमार ने यह कहा है कि ‘मैं हूं ना’! उन्‍होंने कहा, मैं बिहार में संसदीय कार्य के अलावा अपना समय बिहार को ही दूंगा. तो अब ऐसी स्थिति में नीतीश कुमार को कौन विदा कर देगा. 

‘नीतीश जाएंगे तो क्या होगा?’

जदयू प्रवक्ता ने तेजस्‍वी यादव के बयान पर तीखा हमला करते हुए यह चुनौती दी कि उन्‍हें अपने क्षेत्र में जाना चाहिए. और पता करना चाहिए कि वहां के लोग उनके बारे में क्‍या सोचते हैं. Neeraj Kumar ने कहा कि लोगों के मन डर है कि नीतीश कुमार के जाने के बाद क्‍या होगा? उन्‍होंने कहा, लोगों के मन में असुरक्षा का भाव है!

नीतीश कुमार ने तेजस्‍वी के पापा को निपटाया!

जेडीयू प्रवक्‍ता नीरज कुमार ने तेजस्‍वी यादव के बयान पर उन्‍हें सीधे तौर पर घेरते हुए कहा कि ‘नीतीश कुमार ने तेजस्‍वी यादव के पापा को भी निपटाया, उनको भी निपटाया फिर भी आपको विपक्ष के नेता के रूप में सुरक्षा मिला हुआ है. एक खानदान की सुरक्षा में 140-160 पुलिस कर्मी लगे हैं. जिनकी आलोचना वो करते हैं.’ उन्‍होंने तेजस्‍वी यादव के बारे में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केंद्रीय मंत्रालय में गुहार लगाने जाता है कि हमारे नेता की सुरक्षा बढ़ाई जाए.

नीतीश कुमार का सम्‍मान पूरा देश करता है : नीरज कुमार

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के बयान पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि जिस नीतीश कुमार का सम्मान पूरा देश करता है. बिहार की 14 करोड़ जनता करती है. तेजस्वी जी को अपने क्षेत्र में जाकर देखना चाहिए. उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए कहा कि लोग अब डरे हुए हैं. ऐसा नहीं कि बिहार में कानून का राज नहीं रहे! उनके मन में डर है कि नीतीश जी के नहीं रहने पर फिर से वही समय आ जाएगा?

राज्यसभा जाने की चर्चा से बढ़ी अटकलें

नीरज कुमार ने कहा कि यह तो तय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़ेंगे. इसमें राजनीति की कोई आवश्यकता नहीं है. वह राज्यसभा के लिए नामित हो गए हैं. Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज है. हालांकि उन्होंने अब तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में बदलाव पर राजनीतिक तंज कसे जा हैं. जब तब बिहार में अगली सरकार नहीं बनती वार पलटवार का दौर जारी रहेगा.


Also Read : बिहार में जहरीले पेय पदार्थ से मौत पर जीतन राम मांझी का बयान, बताया कहां हो रही गड़बड़ी

विज्ञापन
Keshav Suman Singh

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन