ePaper

Bihar News: पुलिस ने दो घंटे की चेकिंग में 49.53 लाख रुपये वसूले, 541 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated at : 20 Nov 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
bihar news

सांकेतिक

Bihar News: बिहार के सभी जिलों में अभियान चलाकर पुलिस ने दो घंटे की चेकिंग में 49.53 लाख रुपये वसूल किए हैं. इस दौरान 541 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार पुलिस ने वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने और विभिन्न अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए मंगलवार रात राज्यव्यापी वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में रात नौ बजे से 11 बजे के बीच राज्य के सभी जिलों में यह विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

2.66 लाख वाहनों की हुई चेकिंग

दो घंटे के इस अभियान के दौरान पुलिस ने 2.66 लाख वाहनों की जांच की, जिसमें 128 वाहन को विभिन्न कारणों से जब्त कर लिया गया. इस चेकिंग के दौरान करीब 49.53 लाख रुपये का जुर्माना की वसूला गया. इसके साथ ही 541 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.

अभियान की प्रमुख उपलब्धियां

  • कुल चेक किए गए वाहनों की संख्या: 2.66 लाख
  • कुल जब्त वाहनों की संख्या : 128
  • वसूल की गई जुर्माने की राशि : 49.53 लाख
  • गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की संख्या : 541

चेकिंग में क्या-क्या हुआ बरामद

  • आग्नेयास्त्र : 11
  • कारतूस 06
  • देसी/विदेशी शराब: 4,940 लीटर

गिरफ्तारी वाले टॉप-5 जिले

  • मोतिहारी में 201 लोग हुए गिरफ्तार
  • औरंगाबाद में 52 लोग हुए गिरफ्तार
  • कैमूर में 35 लोग हुए गिरफ्तार
  • पटना में 34 लोग हुए गिरफ्तार
  • बांका में 29 लोग हुए गिरफ्तार

जुर्माना वसूलने वाले टॉप-5 जिले

  • पटना में 6.04 लाख रुपए की वसूली
  • रोहतास में 5.60 लाख रुपए की वसूली
  • नवादा में 3.88 लाख रुपए की वसूली
  • मोतिहारी में 3.85 लाख रुपए की वसूली
  • बेतिया में 3.63 लाख रुपए की वसूली

Also Read: Bhagalpur: शिक्षकों की प्रमोशन की मांग पर TMBU का बड़ा कदम, बनाया विशेष सेल

Also Read: मुजफ्फरपुर में सड़क पर कचरा और निर्माण सामग्री से बढ़ता प्रदूषण, नगर निगम करेगा सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन