Bihar News: पटना एम्स में कोरोना से एक की मौत, दो गंभीर
राजधानी पटना में कोरोना से रविवार को एक की मौत हो गई. मरने वाली महिला की पहचान सुषमा देवी के रुप में हुई है.
फुलवारीशरीफ. राजधानी पटना एम्स में पिछले 9 दिनों से भर्ती कोरोना संक्रमित 53 साल की सुषमा देवी की रविवार को आखिरकार मौत हो गई. पटना खगौल के सरारी के पास अग्रणी होम्स के अपार्टमेंट में रहने वाली महिला सुषमा देवी इसी महीने 17 तारीख को कोरोना से संक्रमित हुई थी. उसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. पटना एम्स के कोरोना नोडल ऑफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि एम्स में भर्ती मरीजों में पटना के दो एवं मुजफ्फरपुर व भोजपुर के एक एक कोरोना संक्रमित मरीजों का फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है. उन्होंने सभी लोगों से कोरोना गाईड लाइन का पालन करने की अपील भी की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए