Bihar News: कटिहार दियारे का दुर्दांत अपराधी गिरफ्तार, लखीसराय के मंदिर से पुलिस ने दबोचा

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: पुलिस को अपने अनुसंधान के क्रम में यह जानकारी प्राप्त हुई कि अपराधी विपिन यादव लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में एक मंदिर में रह रहा है. जिसके बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम वहां पहुंची और विपिन यादव को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. कटिहार दियारे का दुर्दांत अपराधी विपिन यादव को गिरफ्तार का लिया गया है. बिहार पुलिस ने उसे लखीसराय के मंदिर से फिल्मी अंदाज में दबोचा. पुलिस को अपने अनुसंधान के क्रम में यह जानकारी प्राप्त हुई कि अपराधी विपिन यादव लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में एक मंदिर में रह रहा है. जिसके बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम वहां पहुंची और विपिन यादव को गिरफ्तार किया. इस दौरान किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगने दी कि कटिहार पुलिस इस तरह की कोई कार्रवाई करने जा रही है. गिरफ्तार विपिन यादव की निशानदेही पर गैंगवार में प्रयोग किए गए हथियार भी पुलिस ने कटरिया के दियारा से बरामद कर लिया है.

गुप्त सूचना पर हुई पुलिस कार्रवाई

बताया जाता है कि कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के जारलाही दियारा में जनवरी के महीने में दो गैंग में जबरदस्त गोलिबारी हुई थी, जिसको लेकर वहां के किसानों द्वारा गिरोह के सरगना विपिन यादव के खिलाफ कुर्सेला थाना में मामला दर्ज करवाया गया था. इसके बाद कटिहार पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से लगातार इस कुख्यात विपिन यादव की सरगर्मी से तलाश कर रही थी. पूर्व में विपिन यादव गिरोह के अन्य कई अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं.

विपिन पर है लेवी वसूलने का आरोप

कटिहार एसपी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि विपिन यादव दियारा इलाके का कुख्यात अपराधी था, जो किसानो से लेवी तो वसूलता ही था पर इसके साथ-साथ वह दियारा इलाके के किसानों की फसल पर भी बुरी नजर रखता था, इसकी गिरफ़्तारी से दियारा इलाके के किसानो के साथ-साथ पुलिस महकमें ने भी राहत की सांस ली हैं, बताया जाता है कि विपिन यादव के ऊपर हत्या, लूट, रंगदारी के लगभग दर्ज़नो मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं.

Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन