पटना और पटलीपुत्र जंक्शन पर होगा मल्टीप्लेक्स का निर्माण, बनेगा 4 स्टार होटल, शॉपिंग मॉल, कॉप्लेक्स...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Sep 2024 10:07 AM

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र जंक्शन की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर अब मल्टीप्लेक्स का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है. बता दें कि भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की तर्ज पर बिल्डिंग का डिजाइन किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र जंक्शन की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर अब मल्टीप्लेक्स का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है. बता दें कि भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की तर्ज पर बिल्डिंग का डिजाइन किया जाएगा. लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं एक ही बिल्डिंग में आसानी से मिल जाएगी. यहां 4 स्टार होटल, 4 रेस्टोरेंट, स्मार्ट पार्किंग, जिम की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी.

ऐसा बताया जा रहा है कि पाटलिपुत्र और पटना जंक्शन के मल्टीप्लेक्स में सबसे नीचे या अंडरग्राउंड में रेलों का परिचालन होगा. जंक्शन के अंडर ग्राउंड में भी रेल कर्मचारी और अधिकारियों के लिए कमरा रहेगा, जिससे उनकों ठहरने में दिक्कत नहीं होगी. ऊपर शॉपिंग मॉल, कॉप्लेक्स, सिने मल्टिप्लेक्स, कैफेटेरिया, फोर स्टार होटल, रेस्टोरेंट, जिम, सहित विभिन्न तरह के सुविधा यात्रियों को मिलेगी. यात्री शॉपिंग मॉल से एस्केलेटर्स और लिफ्ट के माध्यम से प्लेटफॉर्म पर उतरेंगे. पटना जंक्शन के एक नंबर से 10 नंबर प्लेटफॉर्म तक ऊपर छत रहेगी.

दिसंबर तक सर्वे का काम हो जाएगा पूरा

डीपीआर तैयार करने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है. करीब 2.29 करोड़ रुपए की लागत से डीपीआर बनाया जाएगा. तीन माह पहले से पाटलिपुत्र और पटना जंक्शन पर सर्वे चल रहा है. रेलवे के मुताबिक दिसंबर तक सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा. पूर्व मध्य रेल की तरफ से डीपीआर स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा दिया जाएगा. बता दें कि अमृत भारत योजना के तहत यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए पाटलिपुत्र और पटना जंक्शन की रि-मॉडलिंग की जा रही है.

Also Read: सरकार से मदद मांगने बक्सर से पटना पहुंचेगा ‘फ्लोटिंग हाउस’, बाढ़ पीड़ितों के लिए बन सकता है तिनके का सहारा…

स्टेशन पर बनेगा स्मार्ट पार्किंग

अभी तक पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र जंक्शन की पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त नहीं है. लोग जैसे-तैसे गाड़ी पार्क करके चले जाते हैं. इस वजह से जाम की स्थिति हमेशा स्टेशन के आस पास बनी रहती है. लेकिन, स्मार्ट पार्किंग में बिना परमिशन के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे. गेट के आगे काउंटर पर ऑनलाइन और ऑफ लाइन टिकट दिखाना पड़ेगा. इसलिए दोनों जगहों पर स्मार्ट पार्किंग की सुविधा होगी. छोटे-बड़े मिलाकर करीब हजार वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग बनेगी. पार्किंग में आने-जाने वाले लोगों के चेहरा को स्कैन किया जाएगा. जिसके लिए करीब 50 सीसीटीवी कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा.

जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

  • यात्रियों और रेल की सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम से बिल्डिंग को लैस किया जाएगा.
  • शॉपिंग मॉल, स्मार्ट पार्किंग, रेस्टोरेंट सहित विभिन्न जगहों पर ट्रेन स्टेट्स डिस्पले लगाया जाएगा.
  • यात्रियों को ठहरने के लिए फोर स्टार होटल बनेगा.
  • विभिन्न बैंकों के एटीएम की सुविधा.
  • प्लेटफॉर्म पर खाने-पीने का स्टॉल हटेगा, हर समय प्लेटफॉर्म चकाचक रहेगा.
  • मॉल में आने-जाने के लिए प्रत्येक प्लेटफॉर्म एक्सकेलेटर से जुड़ा रहेगा.
  • पानी के लिए नल की जगह वाटर प्यूरीफायर मशीन लगाई जाएगी.
  • रिजर्वेशन और जनरल टिकट काउंटर प्रथम तल पर स्थापित किया जाएगा.
  • जंक्शन परिसर की चार दीवारी की जाएगी.
  • मिल्क पार्लर में 100 तरह के आइस्क्रीम रहेंगे.
  • वीआईपी सैलून की सुविधा स्टेशन पर रहेगी.
  • बच्चों के खेल-कूद के लिए चिल्ड्रेन जोन बनाया जाएगा.

रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंन्द्र ने क्या बताया?

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंन्द्र ने बताया कि पाटलिपुत्र और पटना जंक्शन को अमृत भारत योजना के तहत रि-मॉडलिंग कर हाईटेक बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा. एजेंसी के द्वारा दोनों जगहों पर सर्वे का काम चलाया जा रहा है. इसके बाद डीपीआर तैयार किया जाएगा.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन