Bihar News: पीएमसीएच में लगी आग, मीटिंग छोड़कर बाहर निकले डॉक्टर

Updated:
विज्ञापन

Bihar News पीएमसीएच में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दस मिनट में आग बुझा दिया.

विज्ञापन

Bihar News बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में मंगलवार को आग लगने की खबर सामने आ रही है.अगलगी की इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बताया जा रहा है कि पीएमसीएच परिसर स्थित अधीक्षक कार्यालय में लगे AC में शॉर्ट सर्किट से मंगलवार को अगलगी की यह घटना हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आगलगी की यह घटना के समय पीएमसीएच अधीक्षक आई एस ठाकुर अपने कार्यालय में कई डॉक्टरों के साथ मीटिंग कर रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना के बाद में मीटिंग छोड़कर सभी डॉक्टर बाहर निकल गए.

इधर, तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. अग्निशमन विभाग की टीम ने सूचना मिलने के तत्काल बाद घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. अग्निशमन विभाग के कमांडेंट मनोज नट ने बताया कि यह घटना दोपहर साढ़े बारह बजे की है. इस आगलगी में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन