Patna Crime News : अपराधियों ने पटना में बीच सड़क आरजेडी नेता को मारी गोली, फायरिंग से मची अफरा – तफरी

Updated:
विज्ञापन

Patna Crime News पटना में अपराधियों का कहर बढ़ता ही जा रहा है. शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने राजद नेता को गोली मार दी.

विज्ञापन

पटना. राजद नेता को अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह बेउर थाना के हरनीचक में गोली मारकर जख्मी कर दिया है. जख्मी राजद नेता को इलाज के लिए पास के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी की पहचान लालू राबड़ी सेवा संस्थान के मालिक मुन्ना उर्फ नंदकिशोर के रुप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 और 7:00 के बीच की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि मैरेज हॉल संचालक और लारा सेवा सन्स्थान के संचालक नन्द किशोर उर्फ मुन्ना अपनी कार से जा रहे थे तभी बाईपास सड़क के नजदीक हरनी चक में मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी आये और उन्हें सामने से दो गोली मारकर फरार हो गये. गोली लगने के बाद स्थानीय लोग जमा हो गए और तत्काल इलाज के लिये

पारस अस्पताल लेकर गए. खबर मिलने पर बेउर थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है. जख्मी राजद नेता की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना का कारण फिलहाल स्पस्ट नहीं हो पाया है. पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन