Bihar News: पटना में एक कार ड्राइवर पर अपराधियों ने चलायी ताबड़तोड़ गोलियां, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

bihar crime news

Bihar News: मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव के पास पूर्व के विवाद को लेकर अपराधियों ने कार सवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी किया है, इस दौरान कार पर कई गोली लगने के कारण छतिग्रस्त हो गयी है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव के पास शनिवार की रात्रि पूर्व के विवाद को लेकर आधा दर्जन की संख्या में रहे अपराधियों ने एक कार ड्राइवर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. हालांकि गोलियां कार पर कई जगह लगने से काफी क्षतिग्रस्त हो गयी है. इस घटना में कार के ड्राइवर बाल बाल बच गया है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच का उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोलीबारी की घटना के बाद से सभी अपराधी मौके से फरार है. गोलीबारी की घटना के दौरान दुर्गा पूजा के भीड़ भाड़ में भगदड़ मच गई. लोगों ने इधर-उधर भाग कर किसी तरह अपनी अपनी जान बचाई. गोलीबारी के घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. हालांकि दुर्गा पूजा होने के बाद काफी संख्या में कई जगह पर पुलिस बल तैनात थी. लेकिन यह गोलीबारी की घटना कैसे हुई, एक ओर दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस सुरक्षा बल तैनात और पुलिस हर जगहों पर है तो सुरक्षा के बावजूद कैसे ये घटना हुई.

Also Read: Rohtas News: रोहतास में पूर्व BDC की गोली मारकर हत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की सभी सुरक्षा हर तरह से असफल नजर आया. इस गोलीबारी और भीड़भाड़ होने के कारण कई लोगों की जान भी जा सकती थी. ड्राइवर की पहचान गोरैया स्थान के रवि कुमार के रूप में की जा रही है. ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को लेकर पूरी तरह से ड्राइवर सहमा हुआ है. इधर मनेर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन