ePaper

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे अत्याचार के पीछे कौन? मंत्री ने TMC और RSS पर दिया बड़ा बयान 

Updated at : 22 Dec 2025 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Minister Dilip Kumar Jaiswal on Bangladesh Hindu Controversy Row

बांग्लादेश हिंसा पर दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान

Bangladesh Hindu Controversy Row: दिलीप जायसवाल ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने पश्चिमी बंगाल और TMC को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ-साथ बिहार में रोजगार और इनवेस्टमेंट पर बड़ी बात कही है. आइए बताते हैं दिलीप जायसवाल ने क्या कहा ? 

विज्ञापन

Bangladesh Hindu Killing Controversy Row: बिहार विधान परिषद के सदस्य यानी MLC और उद्योग विभाग और सड़क निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बांग्लादेश में हिन्दू युवा के साथ हुई हिंसा के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने पश्चिमी बंगाल में TMC पर निशाना साधा. इसके साथ-साथ RSS और बीजेपी को लेकर बड़ी बात कही है. 

पाकिस्तान पर भड़के दिलीप जायसवाल 

मंत्री दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे अत्याचार के पीछे पाकिस्तान का हाथ है. उन्होंने आशंका जताई कि पाकिस्तान आगामी दिनों में बांग्लादेश और नेपाल को अशांत करके भारत की शांति में खलल पैदा करना चाहता है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.  

हुमायूं कबीर को दी चेतावनी 

उन्होंने हुमायूं कबीर के संदर्भ में कहा कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा है.  उन्हें इस बात का पता लग रहा है कि उन्होंने जो भी किया, बिल्कुल गलत किया.  उन्हें यह बात समझनी होगी कि हिंदुस्तान गंगा-जमुनी तहजीब के हिसाब से चलने वाला है. यहां पर आप हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत पैदा करके कुछ भी हासिल नहीं कर सकते.  

डूबने वाली है TMC की नाव 

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव में TMC की नाव डूबने जा रही है, क्योंकि इस पार्टी की विश्वसनीयता पूरी तरह से अब समाप्त हो चुकी है. टीएमसी को कोई भी स्वीकार करने वाला नहीं है, इसलिए आज टीएमसी में सभी मौकापरस्त लोग एकजुट होकर राजनीतिक लाभ अर्जित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे पश्चिम बंगाल के लोग किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाले नहीं हैं.  

RSS को लेकर दिया बड़ा बयान 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत के विचारों को मजबूत करने की दिशा में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.   अगर भारतीय जनता पार्टी की बात करें, तो यह एक राजनीतिक दल है जो कि शासन व्यवस्था का हिस्सा बनकर काम करती है, लेकिन इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में संघ की भूमिका अहम हो जाती है.  

TMC को स्वीकार नहीं किया जा सकता: दिलीप जायसवाल 

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को यह समझना होगा कि देश को बचाना है और किसी भी कीमत पर टीएमसी का साथ नहीं देना है.   टीएमसी मौजूदा समय में घुसपैठियों का समर्थन कर रही है. तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक लाभ अर्जित करने के मकसद से घुसपैठियों का इस्तेमाल कर रही है, जिसे मौजूदा समय में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.  

1 करोड़ युवाओं को रोजगार देगी सरकार 

दिलीप जायसवाल ने सोमवार को कहा कि बिहार चुनाव के दौरान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था और हम इस वादे को हर हाल में पूरा करके रहेंगे. एक उद्योग मंत्री होने के नाते मैं प्रदेश में लगातार निवेशकों को आमंत्रित कर रहा हूं और उन्हें यह बताने की कोशिश कर रहा हूं कि हमारे यहां पर निवेश की प्रबल संभावना है.  

Also read: गन्ना की खेती करने वालों को सरकार देगी 6 लाख से 1 करोड़ रुपए, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया 

निवेशकों को आमंत्रित कर रही है सरकार 

उन्होंने कहा कि मुझे प्रदेश में उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मैं अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहा हूं. राज्य में लगातार तेज गति से काम हो रहा है. हमारे मुख्य सचिव भी लगातार प्रदेश में निवेशकों को आमंत्रित करके उन्हें निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. निसंदेह निवेशक हमारे प्रदेश में निवेश करने के लिए आकर्षित होंगे, तो इससे आगामी दिनों में रोजगार के नए-नए अवसर सृजित होंगे. बीते दिनों महाराष्ट्र में यूरोप के स्विस इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक की गई थी. इस दौरान बिहार में निवेश को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई थी. अब फरवरी में बैठक निर्धारित है, जिसमें आगे क्या कदम उठाना है, इस बारे में चर्चा करेंगे.  

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन