अब जमीन सर्वे और म्यूटेशन के काम में आएगी रफ्तार, जानिए विभाग ने क्या की है तैयारी?

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Land survey: भूमि सर्वेक्षण व म्यूटेशन समेत अन्य मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तत्पर है. इस कड़ी में सोमवार को बड़े पैमाने पर बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.
Bihar Land survey: भूमि सर्वेक्षण व म्यूटेशन समेत अन्य मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तत्पर है. इस कड़ी में सोमवार को बड़े पैमाने पर बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इस तबादले में अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी समेत उनके समकक्ष अधिकारी भी शामिल हैं. जानकारी है कि विभाग ने यह तबादला भूमि सर्वेक्षण व म्यूटेशन समेत अन्य मामलों के जल्द से जल्द निपटारे के लिए किया है.
खराब प्रदर्शन वाले अधिकारी निशाने पर
मिली जानकारी के मुताबिक कई अंचलों में लंबे समय से पद खाली थे और ऐसे अधिकारियों की संख्या भी कम नहीं है जो पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे. सूत्रों की मानें तो विभागीय समीक्षा के दौरान लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की पहचान की गई. इसके बाद उन्हें हटाया गया है. परैया, मानपुर, पटना सिटी, नगर, पाटलिपुत्र अंचल, बरौली, नौबतपुर, दारौंदा, गड़हनी, पटेढ़ी बेलसर, भभुआ, कैमूर, सोनपुर, सोनपुर, कटैया, बांके बाजार, दनियावां समेत अन्य अंचलों में नए राजस्व अधिकारियों की तैनाती हुई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भू-अर्जन निदेशालय में भी आए नए अधिकारी
इनमें से अधिकांश राजस्व अधिकारियों को कानूनगो सह बंदोबस्त पदाधिकारी का भी अधिकार मिला है. ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि भूमि सर्वेक्षण में मदद मिल सके. इसके अलावा मुख्यालय स्थित भू-अर्जन निदेशालय में भी नए अधिकारियों को लाया गया है. वहीं सोनपुर के अंचल अधिकारी के पद से अवकाश पर चल रहीं अदिति श्रुति की भू-अर्जन निदेशालय में राजस्व पदाधिकारी सह कानूनगो के पद पर नियुक्ति हुई है. बता दें कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है. अधिसूचना में भी यह स्पष्ट किया गया है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में एक लाख में किया प्रेमिका का सौदा, पहले मंदिर में की शादी और फिर…
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




