गिरिराज सिंह ने छेड़ा NRC का मुद्दा तो गरमायी बिहार की राजनीति, जदयू नेता ने जानिए क्या कहा...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने NRC का मुद्दा छेड़ा तो बिहार की राजनीति भी गरमा गयी. जानिए क्या बोले जदयू के नेता..
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एकबार फिर से NRC पर बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आपके मंत्री भी अब पहचान पत्र की जरूरत महसूस कर रहे हैं और अगर एनआरसी लागू नहीं हुआ तो भारतवंशियों की संख्या कम होती जाएगी. भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने बांग्लादेशियों समेत अन्य देशों के घुसपैठियों को देश के लिए खतरा बताया. वहीं गिरिराज सिंह के बयान से जदयू खुद को किनारे करते नजर आयी है.
गिरिराज सिंह ने एनआरसी का राग छेड़ा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान पूरे देश में एनआरसी की जरूरत बतायी. उन्होंने कहा कि अगर राज्यों ने NRC लागू नहीं किया तो 200 से ऊपर जिले भारत में हैं, जहां भारतवंशियों की संख्या कम हो जाएगी और बांग्लादेशी व रोहंगिया अवैध तरीके से पसर जाएंगे. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के मस्जिद वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को घेरा है. उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर आपके मंत्री मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अवैध घुसपैठ की जांच और सर्टिफिकेट यानी एनआरसी की मांग कर रहे हैं. पर आप इसका विरोध करते हैं.
जदयू प्रवक्ता ने क्या दी प्रतिक्रिया…
इधर, गिरिराज सिंह के बयान से बिहार की राजनीति भी गरमायी है. जदयू की ओर से गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी एमएलसी नीरज कुमार ने दी है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि एनआरसी पर विमर्स की जरूरत है. बिहार ने जो नजीर पेश किया है कि शैक्षणिक विकास किजिए. देश की तमाम समस्या की जड़ वहीं है. शैक्षणिक विकास करने से किसी से आगे या पीछे जाने की जरूरत नहीं होगी.
अपने बयानों से सुर्खियों में हैं गिरिराज सिंह
गौरतलब है कि भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने हाल में ही आरएसएस पर टिप्पणी करने वाले मौलाना तौकीर रजा पर भी हमला बोला था. RSS को आतंकी संगठन बताए जाने पर गिरिराज सिंह भड़के थे और कहा कि तौकीर रजा के खानदान को अगर आजादी के ही समय पाकिस्तान भेज दिया गया होता तो आज तौकीर रजा पैदा ही ना होता. तुष्टीकरण का आरोप केंद्रीय मंत्री ने लगाया था. इधर, एनआरसी की मांग कर रहे गिरिराज सिंह पर राजद प्रवक्ताओं ने भी हमला बोला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




