Bihar Flood Alert: गंगा, पुनपुन और सोन नदी में उफान से बढ़ रहा खतरा, हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन
Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Aug 2025 8:54 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Flood Alert: पटना में गंगा, पुनपुन और सोन नदी में उफान के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है. तीनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है. कई इलाकों में पानी घुसने के कारण स्थिति गंभीर बनती जा रही है. ऐसे में जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है.
Bihar Flood Alert: बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की नदियां उफन आई है. पटना में गंगा, पुनपुन और सोन नदी रौद्र रूप दिखा रही. तेजी से इन तीनों नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. जिसके कारण भारी परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है. पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर गांधी घाट पर 48 सेंटीमीटर बढ़ा है. जो कि इस सीजन का सबसे उच्चतर जलस्तर बताया जा रहा. वहीं, पुनपुन नदी का जलस्तर करीब 19 सेंटीमीटर पिछले 24 घंटे में बढ़ा.
गंगा नदी का बढ़ रहा जलस्तर
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम गंगा नदी का गांधी घाट पर 49.9 सेंटीमीटर जलस्तर था जो मंगलवार की शाम बढकर 49.57 मीटर हो गया. पिछले 24 घंटे में मनेर में गंगा नदी का जलस्तर 16 सेंटीमीटर, दीघा घाट पर 12 सेंटीमीटर और हाथीदह में 9 सेंटीमीटर की बढ़ा है. इसके अलावा मनेर और दानापुर में भी गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. लगातार नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण पटना के कई इलाकों में पानी घुस गया है. जिसके कारण जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है.
दानापुर में कई गांवों का टूटा संपर्क
पटना में कृष्णा घाट पर पाथवे पर पानी आ जाने के कारण यहां सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को मना कर दिया गया है. भद्र घाट के पास सड़क पर पानी आ गया है. दानापुर की बात करें तो, गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है. दियारा क्षेत्र के पुरानी पानापुर, कासिमचक, हेतनपुर, गंगहारा, पतलापुर, मानस और अकिलपुर पंचायत के कई गांवों के पास पानी का बहाव तेज हो गया है. दियारा इलाके में बाढ जैसी स्थिति आ गई है.
पुनपुन भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही
गंगा नदी के अलावा पुनपुन नदी का जलस्तर श्रीपालपुर में पिछले 24 घंटे में 19 सेंटीमीटर बढ़ा है. पुनपुन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. तमाम परिस्थिति को देखते हुए बिहार सरकार की ओर से अधिकारियों और अभियंताओं को सतर्क कर दिया गया है. तटीय इलाके की लगातार निगरानी की जा रही. साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है.
सोन नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा
साथ ही मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर बढ़ गया है. कोईलवर में पिछले 24 घंटे में सोन नदी के जलस्तर में एक मीटर छह सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि सोन अभी खतरे के निशान से दो मीटर 51 सेंटीमीटर नीचे है. लेकिन, अधिकारियों की माने तो अगर इसी रफ्तार से सोन नदी का जलस्तर बढ़ता गया तो नदी अपने खतरे के निशान को पार कर जायेगी. जिसके बाद स्थिति भयावह हो सकती है.
Also Read: Encounter In Patna: पटना में एक और एनकाउंटर, पुलिस ने कुख्यात अपराधी रोशन को मारी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










