पटना : घर लौट रहे ससुर-बहू को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में PMCH रेफर, चालक फरार
अस्पताल में इलाज जारी
Masaurhi Road Accident : मसौढ़ी के भगवानगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार ससुर और बहू घायल हो गए. महिला की हालत गंभीर है.
Masaurhi Road Accident : मसौढ़ी के भगवानगंज थाना क्षेत्र स्थित खैनीया पुल के पास शनिवार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार ससुर और बहू दोनों घायल हो गये. घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के खरोज निवासी संजय कुमार और उनकी बहू बेबी देवी, पत्नी टुन्नु प्रसाद, के रूप में हुई है.
गंभीर हालत में पीएमसीएच भेजी गयी महिला
हादसे में बेबी देवी को गंभीर चोटें आयी हैं. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेबी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
मसौढ़ी से घर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, संजय कुमार अपनी बहू बेबी देवी के साथ बाइक से मसौढ़ी से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान खैनीया पुल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गये.
संजय कुमार का निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गये और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. संजय कुमार का मसौढ़ी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है, जबकि बेबी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद पटना भेज दिया गया.
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर किया जब्त
हादसे की सूचना मिलने के बाद भगवानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. हालांकि, हादसे के बाद उसका चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए