Bihar Election: बिहार चुनाव में इस बार एयर एंबुलेंस की सुविधा, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Published by :Preeti Dayal
Published at :06 May 2025 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election: बिहार चुनाव में इस बार एयर एंबुलेंस की सुविधा, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Bihar Election: बिहार में साल 2025 के आखिर में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. ऐसे में चुनाव से पहले स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है. दरअसल, इस बार चुनाव में एयर एंबुलेंस और एयर ड्रॉपिंग की सुविधा होगी.

विज्ञापन

Bihar Election: बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है, जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. तमाम राजनीतिक नेताओं की ओर से सक्रीयता बढ़ी हुई है. ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है. दरअसल, इस बार चुनाव के दौरान यानी कि जितने भी चरण में मतदान होंगे, उस वक्त एयर एंबुलेंस और एयर ड्रॉपिंग की सुविधा होगी. इसे लेकर अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है. 

अमृतलाल मीणा ने दिया निर्देश 

बता दें कि, बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने संबंधित विभागों को इसके लिए निविदा एवं अन्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. एयर एंबुलेंस और एयर ड्रॉपिंग के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दे दिया है. अनुमान है कि, अक्टूबर तक चुनाव को लेकर घोषणा कर दी जाएगी. ऐसे में चुनाव से 2 महीने पहले यानी कि जुलाई तक सुविधा दुरुस्त करने का आदेश दिया गया है. 

स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगी सुविधा

खबर की माने तो, स्वास्थ्य विभाग की ओर से एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से एयर एंबुलेंस के सेवा प्रदाता कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किया जाएगा. वोटिंग के पहले और वोटिंग खत्म होने तक एयर एंबुलेंस की तैनाती रहेगी. इस दौरान बारूदी सुरंगों के विस्फोट या फिर बम विस्फोट की घटना होने पर कोई भी घायल होते हैं तो उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये ही तत्काल अस्पताल ले जाया जायेगा.

एयर ड्रॉपिंग की होगी सुविधा

इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि, मंत्रिमंडल समन्वय विभाग के माध्यम से वोटर्स और मतदान सामग्रियों को सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों में भेजे जाने के लिए एयर ड्रॉपिंग के तहत हेलीकॉप्टर की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. तो वहीं, इन सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने को लेकर राज्य के सभी हवाई अड्डों और हेलीपैड स्थलों की मैपिंग कराई जाएगी. ऐसे में देखना होगा कि, आखिरकार कब तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी और चुनाव के दौरान आखिरकार क्या कुछ होता है.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन