ePaper

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी बनाए गए CISF के नए डीजी

Updated at : 28 Aug 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
bihar dgp rs bhatthi

डीजीपी आरएस भट्टी ने किया ऐलान,महिलाओं के हाथों में होगी बिहार के 20 फीसदी थानों की कमान,

बिहार पुलिस के महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी को सीआईएसएफ का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: केंद्र सरकार की अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है. जिसमें बिहार पुलिस के महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी का नाम शामिल है.

आरएस भट्टी बनाए गए CISF के नए डीजी

समिति ने बिहार पुलिस के महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया है. 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी भट्टी फिलहाल बिहार के पुलिस महानिदेशक हैं. वे 30 जून 2025 तक या अगले आदेश दिए जाने तक इस पद पर बने रहेंगे. उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद बिहार में नये डीजीपी की तलाश शुरू हो चुकी है. ब्यूरोक्रेसी में इस बात को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं कि अगला पुलिस महानिदेशक कौन होगा?

इसे भी पढ़ें: Bihar IAS Transfer: बिहार में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS को मिली नई पोस्टिंग, 11 डाले गए वेटिंग में

दूसरा नाम दलजीत सिंह चौधरी का है. जो वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के महानिदेशक हैं. उन्हें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल 30 नवंबर, 2025 तक या आगे के आदेशों तक जारी रहेगा.

ये वीडियो भी देखें: दीवार ढहने से दबे 25 लोग

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन