Bihar Crime: छह महीने पहले हुई थी शादी, इस कारण गोली मार कर दी हत्या, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

Bihar Crime: अमरजीत कुमार की शादी इसी साल छह माह पूर्व हाजीपुर में हुई थी. मौत के बाद पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहटा थानाक्षेत्र के अमनाबाद सोन नदी घाट के पास मछली पकड़ने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक युवक की पहचान अमनाबाद गांव निवासी भुअर महतो का पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है. इधर मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद बिहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानिए मामला

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही घटना की जानकारी पटना एफएसएल टीम को दे दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमरजीत कुमार अपने गांव के साथी कंचन कुमार और विकास कुमार के साथ बीते रात्रि अमनाबाद सोन घाट पर मछली पकड़ने गया हुआ था तब ही अज्ञात लोगों के द्वारा सोन नदी घाट पर गोली चली जिससे एक गोली अमरजीत कुमार के शरीर में लगी जिसके बाद मौके पर ही मौत हो गई.

छह माह पूर्व हुई थी शादी

मृतक युवक की शादी इसी साल छह माह पूर्व हाजीपुर में हुई थी. मौत के बाद पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है. फिलहाल मौत के बाद एक बार फिर गांव में मातम पसरा हुआ है. थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक कि गोली लगने से मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है.

इसे भी पढ़ें: Smart Meter: बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर बड़ा फ्रॉड, एप इनस्टॉल करा ऐंठे हजारों रुपये

Bihar Flood: गंगा के रौद्र रूप से हाहाकार, स्लुईस गेट और पुल टूटा, मची भीषण तबाही

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन