Bihar News: जेल में बंद कैदी ने किया आत्म हत्या का प्रयास, जानिए किस आरोप में बंद था युवक

कैदी अपनी बेटी से रेप के मामले में जेल में बंद है. उसकी पत्नी मो. नूर आलम ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर कराया था.
गोविंद
गोपालगंज. जेल में कैदी ने आत्महत्या की कोशिश का एक मामला सामने आया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कैदी ने चम्मच से अपना गला रेता है. गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल में कराया गया है. कैदी अपनी बेटी से रेप के मामले में जेल में बंद है. उसकी पत्नी मो. नूर आलम ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर कराया था. वो इससे पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका है. जेल अधीक्षक अमित कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है.
पीड़ित कैदी का नाम मो. नूर आलम है और वह बरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जेल प्रशासन के मुताबिक बेटी के साथ रेप किए जाने के मामले में कैदी की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मोहम्मद नूर आलम पिछले 8 महीनों से जेल में बंद है. इसके पहले उसने 2 माह पूर्व गले में रस्सी डालकर सुसाइड करने की कोशिश किया था. घटना की जेल अधीक्षक अमित कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विचाराधीन कैदी ने मंगलवार को ही अपने रिलेशन के लोगों से बात किया था. रेप के मामले में जेल जाने के बाद परिवार के लोगों ने मोहम्मद नूर आलम का सामाजिक बहिष्कार कर दिया था जिससे वह काफी आहत था.
जेल प्रशासन की ओर से मनोविज्ञान के चिकित्सकों से पीड़ित कैदी की लगातार काउंसलिंग कराई जा रही थी. आज सुबह करीब 9:30 बजे चम्मच को नुकील बनाकर मोहम्मद नूर आलम ने गला रेत कर सुसाइड करने की कोशिश की. कैदी वार्ड में खून से लथपथ मोहम्मद नूर आलम को देख अन्य बंदियों ने इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी. जिसके बाद पीड़ित कैदी को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, जेल में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. जेल प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




