ePaper

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज! इस जाति से इतने मंत्रियों को मिल सकती है जगह 

Updated at : 26 Feb 2025 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
Narendra Modi-Nitish Kumar

Narendra Modi-Nitish Kumar

Bihar Cabinet Expansion: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र से पहले आज नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज हो सकता है. इसी बीच बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के इस्तीफे की चर्चा है. नीतीश मंत्रिमंडल में इन चेहरों पर मुहर लग सकती है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज है. संभावना जताई जा रही है कि विधानमंडल के बजट सत्र से पहले नीतीश सरकार अपना कैबिनेट विस्तार कर सकती है. बता दें, बिहार में 28 फरवरी को बजट सत्र शुरू हो रहा है. उससे पहले कैबिनेट विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी कोटे से 3 और जदयू से 2 नेता को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. इसको लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात में सहमति की चर्चा है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतीश कैबिनेट में कुल 5 नए मंत्रियों को जगह दी जा सकती है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की जगह कैबिनेट में दूसरे चेहरे को जगह मिल सकती है. इधर, बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावडे आज राजधानी दिल्ली जाने वाले हैं. माना जा रहा है कि स्थानीय नेतृत्व की तरफ से संभावित मंत्रियों की जो लिस्ट दी जाएगी, उस पर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से सहमति मिलेगी. उसके बाद ही कैबिनेट विस्तार होगा.

कैबिनेट के जरिए हर वर्ग को साधने की कोशिश

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए यह कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है. हर वर्ग के नेताओं को प्रतिनिधित्व देने के लिए कैबिनेट में एडजस्ट करने की पहल की जा रही है. सूत्रों की मानें तो कैबिनेट विस्तार में अगड़ी जाति से दो मंत्री बन सकते हैं. राजपूत और भूमिहार जाति से एक-एक मंत्री बनाए जाने की संभावना है. वहीं अति पिछड़ा से दो लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है. तेली जाति से एक मंत्री बनना लगभग तय है. पिछड़ा समाज से भी एक मंत्री बन सकता है. सूत्रों के अनुसार, अगर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से सहमति मिलती है तो आज शाम या कल (गुरुवार) को नीतीश सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो सकता है.

नीतीश को लेना है जदयू कोटे से मंत्री का फैसला

कैबिनेट विस्तार में जेडीयू कोटे से मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा, इस पर नीतीश कुमार को अंतिम फैसला लेना है. मौजूदा समय में बीजेपी कोटे के कई मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग हैं. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास वर्तमान में कुल तीन विभाग हैं. इसके अलावा मंत्री मंगल पांडे और नीतीश मिश्रा के पास भी दो-दो विभाग हैं. अगर सभी मंत्रियों के पास एक-एक विभाग की स्थिति बनती है तो कई विभाग मौजूदा मंत्रियों के पास से हटेंगे. 

दिलीप की जगह दूसरे चेहरे को मिल सकता है मौका

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जायसवाल ने साफ कर दिया है कि वह आज कैबिनेट से इस्तीफा दे देंगे. उनकी जगह कोई नया चेहरा कैबिनेट में शामिल हो सकता है. सूत्रों के अनुसार, बिहार बीजेपी नेतृत्व ने अपनी तरफ से नए चेहरों के नाम की लिस्ट फाइनल कर ली है. केंद्रीय नेतृत्व से मुहर लगने के बाद कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीतीश कुमार के पास लिस्ट भेजी जाएगी. सूत्रों की मानें तो बीजेपी कोटे से कम से कम तीन नए चेहरे कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. जबकि जदयू कोटे से दो चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. बता दें, नीतीश सरकार की कैबिनेट में फिलहाल अभी मंत्रियों की संख्या 30 है. जबकि 6 पद खाली हैं. वर्तमान समय में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, HAM से 1 और एक निर्दलीय कोटे से मंत्री हैं.

ALSO READ: Bihar Politics: लालू यादव और तेजस्वी पर एक बार फिर बरसे सीएम नीतीश के दिग्गज नेता, जानिए क्यों कही ज्ञान के अभाव की बात?

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन