'Bihar By Election में एनडीए की जीत 2025 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर', मंत्री बोले- राजद का होगा सूपड़ा साफ
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Nov 2024 2:37 PM
भाजपा का झंडा
Bihar By Election: बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2025 का रास्ता साफ हो गया है. चारों सीटों पर एनडीए का जीत केवल ट्रेलर है, आगामी विधानसभा चुनाव में लालू यादव की पार्टी को कोई पूछने वाला नहीं बचेगा.
Bihar By Election: बिहार उपचुनाव में एनडीए की जीत के बाद मंत्री और बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू ने कहा कि यह 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले का ट्रेलर है. बिहार, महाराष्ट्र, यूपी में राजग की बंपर जीत के बाद नीरज कुमार बबलू ने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ अपने आवास पर जीत का जश्न मनाया. इस दौरान मंत्री और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया.

पीएम मोदी की नीतियों में जनता को भरोसा: बबलू
नीरज कुमार बबलू ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार की नीतियों में जनता के भरोसे का परिणाम है. इस जीत के लिए हम कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त करते है. यह जीत जनता की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी देश और तमाम राज्यों को आगे बढ़ाने में लगे हैं, उसका उदाहरण महाराष्ट्र की यह जीत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और उनकी नीतियों को जनता ने मान्यता दी है.
राजद का होगा सूपड़ा साफ
बीजेपी नेता ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की जीत के साथ साथ सबसे बड़ी जीत बिहार विधानसभा उपचुनाव का है. जहां एनडीए ने चारों सीट जीती है. विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का विरोधियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. बिहार में सभी चार सीटें जीतना एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी एनडीए सरकार बनाएगी.
नीरज कुमार बबलू सिंह ने आगे कहा कि पूरे देश के लिए नारा है बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे सेफ रहेंगे. इसका नतीजा है कि बिहार के चारों सीट हम जीते हैं. आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. चारों सीटों पर एनडीए का जीत केवल ट्रेलर है, आगामी विधानसभा चुनाव में राजद का सूपड़ा साफ हो जाएगा. एनडीए की सरकार बनना तय है.
इसे भी पढ़ें: Bihar: बिहार को मिली एक और फोर लेन की सौगात, निर्माण पर खर्च होंगे 5500 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










