ePaper

Bihar Board Exam Date 2025: इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 डेट जारी, टॉपर को मिलेगा 2 लाख

Updated at : 07 Dec 2024 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board Exam Date 2025: इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 डेट जारी, टॉपर को मिलेगा 2 लाख

Bihar Board Exam Date 2025 बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार को इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया. दोनों परीक्षाएं अगले वर्ष फरवरी में हो जाएंगी.

विज्ञापन

Bihar Board Exam Date 2025 इंटर मैट्रिक टॉपर को अब 2 लाख रुपये मिलेगा. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि साल 2025 परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इसके तहत 1 फ़रवरी से इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू और 15 फरवरी 2025 तक परीक्षा चलेगी. 10वीं बोर्ड यानी मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक होगी.

टॉपर को मिलेगा 2 लाख

आनंद किशोर ने कहा कि मार्च अथवा अप्रैल में परीक्षाफल का प्रकाशन हो जायेगा. जबकि सप्लीमेंट्री तथा विशेष परीक्षा का आयोजन मई से जून के दौरान जारी हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा में जो छात्र टॉपर होंगे उनकी राशि भी बढ़ा दी गई है. इसके तहत जो टॉपर हैं उनको दो लाख रुपए मिलेंगे. जबकि सेकंड टॉपर को डेढ़ लाख रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले को एक लाख रुपए मिलेंगे.

इंटरमीडिएट में चौथे और पांचवे स्थान के लिए 30 हजार जबकि मैट्रिक में चौथे से दसवीं के लिए 20 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जायगी. इसके साथ ही सभी को लैपटॉप मिलेगा. मैट्रिक में टॉप 10 में स्थान रहने वाले को अगले 2 वर्ष के लिए प्रति माह दो हजार रुपए दिए जाएंगे. इंटरमीडिएट के टॉपर पांचवें स्थान तक के लिए भी छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई गई है, अपने प्रति माह 2500 रुपए दी जाएगी.

डीएलएड की परीक्षा 25 और 26 अप्रैल को होगी

आनंद किशोर ने कहा कि प्रदेश के सभी डीएलएड शिक्षण संस्थान में नामांकन प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 27 फरवरी 2025 को किया जाएगा. आईटीआई की भाषा विषय की परीक्षा 25 और 26 अप्रैल को होगी. साथ सिमुलतला वाशी विद्यालय के लिए कक्षा 11 में कक्षा की परीक्षा 25 जून को किया जाना है. कक्षा 6 के लिए परीक्षा 17 अक्टूबर 2025 और मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को होगा .

ये भी पढ़ें.. Patna News: BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा,कई छात्र जख्मी, देखिए वीडियो

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन