Bihar Bhumi Survey: राजस्व कर्मियों की हो गई बल्ले-बल्ले, हड़ताल के बाद सरकार ने मान ली बात !
Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Jun 2025 10:43 AM
Bihar Bhumi Survey: बिहार के राजस्व कर्मियों से जुड़ी बड़ी खुशखबरी आ गई है. उनके हड़ताल पर जाने के बाद अब सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया है. जिसके बाद राजस्व कर्मियों की सैलरी तो बढ़ेगी ही लेकिन इसके साथ उनका पदनाम भी बदल जायेगा.
Bihar Bhumi Survey: बिहार में जमीन सर्वे का काम जोर-शोर से किया जा रहा है. विभाग की ओर से लगातार तत्परता दिखाई जा रही है. इस बीच राजस्व कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है. दरअसल, उनके हड़ताल के बाद अब सरकार की ओर से उनकी मांगों को मान लिया गया है. खबर की माने तो, राजस्व कर्मियों की बल्ले-बल्ले हो गई है. उनकी सैलरी तो बढ़ाई ही जायेगी लेकिन इसके साथ उनका पदनाम भी बदला जायेगा. जानकारी के मुताबिक, राजस्व विभाग के अधिकारियों और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच बातचीत हुई.
मान ली गई राजस्व कर्मियों की बात
उस बातचीत के दौरान राजस्व कर्मियों की करीब-करीब हर मांगों को मान लिया गया. इस दौरान फैसला लिया गया कि, राजस्व कर्मियों का पदनाम बदलकर सहायक राजस्व अधिकारी किया जायेगा. इसके साथ ही राजस्व कर्मियों की पोस्टिंग उनके गृह जिले या फिर आस-पास के जिले में ही होगी. साथ ही उनके ग्रेड पे और वेतन में बढ़ोतरी होगी. इस बीच यह भी बताया गया है कि, वेतनमान बनने के बाद पंचायतों में काम करने के लिए लेवल टू के एक क्लर्क सहायक के तौर पर दिया जायेगा. इस तरह से देखा जाए तो, राजस्व कर्मियों के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया.
करीब 4 हजार राजस्व कर्मी काम पर लौटे
बता दें कि, पिछले दिनों करीब 4 हजार राजस्व कर्मी हड़ताल पर थे. जिसके बाद सरकार की ओर से उन्हें आखिरी मौका दिया गया. विभाग के अधिकारी राजस्व कर्मियों से बातचीत करने के लिए तैयार हो गए. राजस्व कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण विभाग का काम काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा था. वहीं, पिछले दिनों हुए तमाम गतिविधियों के बाद आखिरकार राजस्व कर्मियों की बात मान ली गई. जिसके बाद करीब 4 हजार की संख्या में राजस्व कर्मी अपने काम पर लौट आए हैं. जिससे अब विभाग का काम एक बार फिर तेजी से शुरू हो जाएगा.
Also Read: Train Cancelled: खराब मौसम की वजह से रद्द हुई कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देखें ये लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










