ePaper

बिहार के आयुषी और राजहंस को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने पर मिला पुरस्कार

Updated at : 25 May 2022 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के आयुषी और राजहंस को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने पर मिला पुरस्कार

बिहार के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने पर आयुषी सिंह और राजहंस सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार 'नेशनल एजुकेशन एक्सेलेन्स अवार्ड' से नवाजा गया है. यह कार्यक्रम मुंबई शहर में आयोजित किया गया था.

विज्ञापन

बिहार के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने पर आयुषी सिंह और राजहंस सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार ‘नेशनल एजुकेशन एक्सेलेन्स अवार्ड’ से नवाजा गया है. यह कार्यक्रम मुंबई शहर में आयोजित किया गया था. इस समारोह में देश अलग अलग शहरों के कई शिक्षाविद जुटे थे.

मुंबई में हुआ था आयोजन 

इस अवार्ड समारोह का आयोजन मुंबई के ब्रीच कैंडी आडिटोरियम में किया गया था. इस अवार्ड समारोह में देशभर से शिक्षा के कई महारथी जुटे थे. इस अवार्ड के लिए बिहार से आयुषी सिंह और राजहंस सिंह का चयन हुआ था.

भारत में शिक्षा को बढ़ावा देना है मकसद

इस अवार्ड का मकसद भारत में शिक्षा को बढ़ावा देना है. इसके साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना भी इस अवॉर्ड का मकसद है.

दोनों पटना में स्कूल चलाते है 

गौरतलब है कि आयुषी सिंह और राजहंस सिंह लंबे समय से बिहार में छोटे- छोटे स्लम के बच्चों के सर्वांगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं. ये दोनों पटना के कंकड़बाग इलाके में स्कूल का भी संचालन करते हैं. जिसमें सभी बच्चों को शिक्षा और अनुशासन दिया जाता है

अग्रणी पहल की सराहना करने के लिए

भारत में एरियो नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स देश के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, उप-प्राचार्यों, प्रोफेसरों, पूर्वस्कूली, स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों और कई अन्य लोगों द्वारा किए गए सराहनीय योगदान और अग्रणी पहल की सराहना करने के लिए हैं.

Also Read: Railway: बड़हिया में रेल चक्का जाम करने पर 24 नामजद आंदोलनकारियों समेत एक हजार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
देश के प्रमुख शिक्षाविदों के साथ हुआ आयोजन 

यह अवॉर्ड समर्पित शिक्षकों को बढ़ावा देती है और उनके प्रयास, समय और कड़ी मेहनत को स्वीकार करती है. ARIO राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार पहली बार दिसंबर 2020 के महीने में आयोजित किए गए थे, वस्तुतः देश भर के 25 स्कूलों के साथ और पुरस्कारों के दूसरे संस्करण को देश के प्रमुख शिक्षाविदों और शिक्षकों के साथ आयोजित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन