भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से अपराधियों ने मांगे 50 लाख, नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को 11 नवंबर की रात 12:20 से 12:21 के बीच दो अलग-अलग नंबरों से फोन कर अपराधियों ने कॉल कर पहले गाली-गलौज किया और फिर दो दिनों के अंदर 50 लाख रुपये देने की मांग की. पैसा देने से इंकार करने पर धमकी दी गई

विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह से अपराधियों ने 50 लाख रूपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी है. इस मामले में अक्षरा सिंह ने पटना के दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. अक्षरा सिंह दानापुर के विजय सिंह यादव पथ में ही रहती हैं. दानापुर थाना प्रभारी ने कहा कि अक्षरा सिंह की ओर से एक आवेदन मिला है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अक्षरा सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात 11:20 और 11:21 में अपराधियों ने दो अलग-अलग नंबरों से फोन कर पहले गाली-गलौज किया और फिर दो दिनों के अंदर 50 लाख रुपये देने को कहा. पैसा देने से इंकार करने पर उन लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे.

ये भी पढ़ें.. Akshara Singh: अक्षरा सिंह से अपराधियों ने मांगे 50 लाख, जांच के लिए एक दिन बाद पहुंची पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन