Bhojpuri: एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने ‘लाल घाघरा’ गाने पर दिखाए कातिलाना मूव्स, यहां देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर ही उनके डेढ़ मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं. एक्ट्रेस हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक से बढ़ कर एक बोल्ड और स्टनिंग पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को मदहोश करती नजर आती हैं.

विज्ञापन

भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता मल्ला को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है. भोजपुरी आइटम सॉन्ग की क्वीन कहे जाने वाली नम्रता का वीडियो रिलीज होते ही वायरल होने लगता है. सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली नम्रता ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट किया है. उन्होंने अपने इस पोस्ट में बताया कि उनका और पवन सिंह का सुपर हिट गाना लाल घाघरा अभी भी टॉप 5 में जगह बनाए हुए है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नम्रता के वीडियो ने फैंस को किया मदहोश 

नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर ही उनके डेढ़ मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं. एक्ट्रेस हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक से बढ़ कर एक बोल्ड और स्टनिंग पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को मदहोश करती नजर आती हैं. इसी क्रम में नम्रता ने एक और रील इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में नम्रता ने बेहद सेक्सी काला ड्रेस पहना है.

इंस्टाग्राम पर नम्रता ने शेयर किया वीडियो 

नम्रता मल्ला और पवन सिंह का गाना लाल घाघरा रिलीज होने के बाद से धूम मचा रहा है. लाल घाघरा गाने को 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. नम्रता मल्ला लगातार अपने इस गाने को इंस्टाग्राम पर प्रमोट कर रही हैं. नम्रता द्वारा लगातार शेयर किए जा रहे हॉट वीडियो की वजह से यह गाना लगातार सभी प्लेटफॉर्म ट्रेंडिंग में है .

100 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह के साथ नम्रता मल्ला का गाना ‘लाल घाघरा’ रिलीज हुआ था. इस वीडियो में नम्रता मल्ला ने अपने कातिलाना अंदाज से लोगों को घायल कर दिया है. इस गाने में फैंस द्वारा नम्रता और पवन की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है. इस गाने में लोगों को नम्रता का लुक और पोज भी खूब पसंद आ रहा है. इस गाने पर अब तक 100 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है.

Also Read: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला की दिलकश अदाओं ने इंटरनेट पर लगाई आग, यहां देखें सिजलिंग वीडियो
नम्रता मल्ला को भोजपुरी इंडस्ट्री की नोरा फतेही भी कहा जाता

नम्रता मल्ला को भोजपुरी इंडस्ट्री की नोरा फतेही भी कहा जाता है. वह नोरा फतेही की तरह ही एक शानदार बेली डांसर भी हैं. वहीं अगर नम्रता के काम की बात करें तो आने वाले समय में नम्रता मल्ला एक तेलुगु फिल्म में एक आइटम गीत करती नजर आएंगी. इसके अलावा वह और भी कई म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन