बेगूसराय की छात्रा ने फांसी लगा दी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 12:10 AM
पटना सिटी. किराये के मकान में रह कर पढ़ाई करने वाली बेगूसराय के रत्नपुर थाना निवासी अनुपम कुमार साह की 25 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी ने चादर का फंदा बना पंखा के हुक से झूल जान दे दी
पटना सिटी. किराये के मकान में रह कर पढ़ाई करने वाली बेगूसराय के रत्नपुर थाना निवासी अनुपम कुमार साह की 25 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी ने चादर का फंदा बना पंखा के हुक से झूल जान दे दी. घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में बुधवार की देर रात की है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि हाउसिंग कॉलोनी निवासी अनुपम कुमार के मकान में किराये पर रहने वाली आंचल यहां रह कर पढ़ाई करती थी. जिसने कमरे में खुदकुशी कर ली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा. इसके बाद परिजनों को भी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी गुरुवार को पहुंचे. थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने गोपी रमण नामक युवक को आरोपित किया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपित युवक भी संग रह कर पढ़ाई करता था. पुलिस की मानें तो युवक फरार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले में वैज्ञानिक पद्धति से जांच कर रही है. आरोपित युवक के मोबाइल का डिटेल खंगाला जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










