एबीसी कॉलेज: विदाई समारोह में भावुक हुए बीएड के स्टूडेंट्स
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Apr 2024 1:01 AM
नेउरा स्थित एबीसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को बीएड सत्र 2022-24 के छात्रों का फेयरवेल मनाया गया. कार्यक्रम में बीआइए के पूर्व अध्यक्ष रामलाल खेतान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.
लाइफ रिपोर्टर @ पटना
नेउरा स्थित एबीसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को बीएड सत्र 2022-24 के छात्रों का फेयरवेल मनाया गया. कार्यक्रम में बीआइए के पूर्व अध्यक्ष रामलाल खेतान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने किया. सचिव डॉ आशीष आदर्श ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में अपनी उपयोगिता को स्वयं तय करेंगे. अपने आप को अपने ज्ञान, कौशल एवं सामर्थ्य इस प्रकार से विकसित करें कि आपके इस ज्ञान, कौशल एवं सामर्थ्य से न केवल आप स्वयं बल्कि यह समाज भी लाभान्वित हो. कार्यक्रम में कोलकाता से आयी आंखी दास ने मधुर गीतों से छात्र-छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. संचालन डॉ पल्लवी विश्वास ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










