बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट में आयुष व प्रियांशु चमके

बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल अंडर-13 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी और बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की.
पटना. बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल अंडर-13 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी और बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की. स्कूल ऑफ क्रिकेट ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने 23 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन बनाये. जवाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम ने भी 23 ओवर में 7 विकेट पर 144 रन बना लिये. परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया. स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 1 ओवर में 1 विकेट पर 3 रन बनाये. ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी ने 2 गेंद में 6 रन बना कर मैच जीत लिया. विजेता टीम के आयुष को राज्य कर अपर आयुक्त ललित कुमार ने मैन ऑफ द मैच प्रदान किया. दूसरे मैच में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए प्रियांशु कुमार (99 रन) और आदित्य राज (72 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट पर 254 रन बनाये. जवाब में टर्फ एरिना ग्रीन की टीम 10.5 ओवर में 61 रन पर ऑल आउट हो गयी. विजेता टीम के प्रियांशु को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




