Patna : द प्लुरल्स पार्टी के कार्यालय पर हमला, कार का शीशा तोड़ा
एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित द प्लुरल्स पार्टी कार्यालय में बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक बदमाश ने हमला कर दिया. उसने पहले गाली-गलौज की और फिर कार में तोड़फोड़ की.
संवाददाता, पटना : एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित द प्लुरल्स पार्टी कार्यालय में बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक बदमाश ने हमला कर दिया. उसने पहले गाली-गलौज की और फिर कार में तोड़फोड़ की. इसके बाद में कार्यालय में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देकर चला गया. इस संबंध में पार्टी के संयुक्त सचिव आदर्श कुमार चौधरी ने श्रीकृष्णापुरी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय (मकान संख्या 200/B) के कैंपस के अंदर घुसकर असामाजिक तत्वों ने गाली-गलौज और तोड़फोड़ की है. राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी की फॉर्च्यूनर कार भी लगी थी. उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया. शीशे तोड़ दिये गये.
बाइक से आया एक युवक और तोड़फोड़ कर फरार हो गया
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक हमलावर दिख रहा है. हालांकि, उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. हमलावर बस गाली दे रहा था. उससे पूछने की भी कोशिश की गयी कि वह ऐसा क्यों कर रहा है, लेकिन वह कुछ नहीं बोला और तोड़फोड़ कर फरार हो गया. थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है. शिकायत पत्र में किसी का नाम नहीं दिया गया है. अज्ञात पर हमला करने का आरोप है. मामले की छानबीन की जा रही है.आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए