मायके से नहीं लौट रही पत्नी से नाराज युवक ने खुद को मारी गोली

Published at :25 Apr 2024 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
मायके से नहीं लौट रही पत्नी से नाराज युवक ने खुद को मारी गोली

खगौल. बुधवार को थाना क्षेत्र के आनंदपूरी काॅलोनी में अपने ससुराल आये युवक ने पत्नी की विदाई नहीं होने पर कट्टा निकाल गोली मारने की धमकी देने लगा.

विज्ञापन

खगौल. बुधवार को थाना क्षेत्र के आनंदपूरी काॅलोनी में अपने ससुराल आये युवक ने पत्नी की विदाई नहीं होने पर कट्टा निकाल गोली मारने की धमकी देने लगा. बताया जाता है कि इस दौरान कट्टे से गोली चल गयी और युवक के पैर में लग गयी, जिससे वह जख्मी हो गया. जख्मी युवक मोहित कुमार है. वह पत्नी आकांक्षा को लेने ससुराल आया था. जहां पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज मोहित ने पहले ब्लेड से हाथ काटा फिर सिगरेट से हाथ जलाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके से जख्मी युवक को लेकर इलाज के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया. जख्मी युवक ने बताया कि नेउरा पुरैनिया का निवासी हूं तीन साल पहले मेरी शादी प्रमोद सिंह की पुत्री आकांक्षा से हुई थी. शादी के कुछ माह बाद से पत्नी हमेशा मायके रहने लगी. जब मैं उसे लेने के लिए जाता न मेरी बेटी और पत्नी कोई भी नहीं मिलता है. मैं पत्नी आकांक्षा से बोला चलो लेकिन वो नहीं जाती उसके पिता प्रमोद सिंह भी नहीं जाने देते. जिससे मेरा जीवन बेकार सा हो गया मैं बुधवार को पत्नी को लेने के लिए पहुंचा तो वहीं डेढ़ साल की बेटी से भी नहीं मिलने दिया गया. वहीं ससुर प्रमोद सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन पर दामाद द्वारा पुत्री के साथ मारपीट और परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि घर से कट्टा लेकर आया था. इस संबंध में एएसपी दीक्षा ने बताया खगौल थाना क्षेत्र के आनंदपूरी मुहल्ले में एक युवक पत्नी को लेने आया था. इसी दौरान ससुराल और युवक से विवाद हो गया. जिसमें युवक ने गोली चलाई जिससे वह खुद जख्मी हो गया. युवक के पास कट्टा, 2 कारतूस बरामद किया गया है. मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन