पटना में युवक से ₹7.42 लाख की ठगी, फेसबुक पर सरकारी योजना का लालच देकर टेलीग्राम से ऐंठे पैसे

Updated:
विज्ञापन

साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर)

Patna Cyber ​​Fraud : पटना में भारत सरकार की योजना का झांसा देकर एक व्यक्ति से 7.42 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है. ठगों ने फेसबुक और टेलीग्राम के जरिए फर्जी स्कीम में फंसाया. दूसरे मामले में एक लाख रुपये भी खाते से गायब हो गए.

विज्ञापन

Patna Cyber ​​Fraud : पटना में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आलमगंज के रहने वाले सुरेंद्र पाल को भारत सरकार की योजना में निवेश कर लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया गया और उनसे 7.42 लाख रुपये ठग लिए गए. ठगों ने फेसबुक और टेलीग्राम के जरिए उन्हें फर्जी योजना में फंसाया. वहीं, रामकृष्णानगर के एक व्यक्ति के खाते से भी बिना जानकारी के एक लाख रुपये निकाल लिए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

सरकारी योजना में निवेश का दिया झांसा

आलमगंज इलाके में रहने वाले सुरेंद्र पाल साइबर ठगों के निशाने पर आ गए. एक नंबर से उन्हें फोन आया और कॉल करने वाले ने भारत सरकार की एक योजना में निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलने का दावा किया.

22 हजार लगाने पर 25 लाख का लालच

सुरेंद्र पाल को बताया गया कि योजना में महज 22 हजार रुपये लगाने पर एक महीने में कम से कम 25 लाख रुपये का लाभ मिल सकता है. ठगों ने दावा किया कि भारत सरकार की यह स्कीम फेसबुक पर उपलब्ध है और वहां जाकर इसकी जानकारी देखी जा सकती है.

फेसबुक पर दिखाई फर्जी स्कीम

सुरेंद्र पाल ने फेसबुक पर बताई गई स्कीम देखी. फर्जी योजना को देखकर उन्हें इस पर विश्वास हो गया. इसके बाद साइबर बदमाशों ने उन्हें टेलीग्राम पर एक लिंक भेजा और अपने साथ जोड़ लिया.

धीरे-धीरे 7.42 लाख रुपये करा लिए निवेश

टेलीग्राम के जरिए संपर्क में आने के बाद ठगों ने सुरेंद्र पाल से अलग-अलग तरीके से रकम निवेश कराई. इस तरह उनसे कुल 7.42 लाख रुपये ले लिए गए. जब उन्होंने अपने पैसे वापस निकालने की कोशिश की तो रकम नहीं निकल सकी.

पैसे नहीं निकले तो ठगी का हुआ एहसास

रकम निकालने में असफल रहने के बाद सुरेंद्र पाल को साइबर ठगी का एहसास हुआ. उन्होंने पूरे मामले की शिकायत साइबर थाने में की, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, फेसबुक और टेलीग्राम लिंक समेत अन्य डिजिटल माध्यमों की जांच कर रही है.

खाते से बिना जानकारी निकले एक लाख रुपये

पटना के रामकृष्णानगर निवासी आशीष कुमार भी साइबर अपराध का शिकार हुए हैं. बदमाशों ने उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की निकासी कर ली और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं हुई.

दूसरे मामले में भी साइबर थाने में केस

आशीष कुमार को खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है.

Also Read : पटना में कारोबारी के घर से 25 लाख की चोरी, गहना, बर्तन और कीमती सामान ले उड़े

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन