ePaper

कॉल नहीं उठाने पर युवक को गोली मार किया जख्मी, दो किशोर धराये

Updated at : 04 Jan 2025 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
कॉल नहीं उठाने पर युवक को गोली मार किया जख्मी, दो किशोर धराये

मोबाइल पर किये गये कॉल को नहीं उठाने से नाराज दोस्तों ने 20 वर्षीय युवक राजा कुमार को गोली मार जख्मी कर दिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पटना सिटी

मोबाइल पर किये गये कॉल को नहीं उठाने से नाराज दोस्तों ने 20 वर्षीय युवक राजा कुमार को गोली मार जख्मी कर दिया है. घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के फौजदारी कुआं मुहल्ला में शुक्रवार को दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे के आसपास की है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो किशोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार के पास से एक कट्टा भी बरामद किया गया है. घटना के संबंध में फौजदारी कुआं मुहल्ला निवासी जख्मी राजा कुमार ने पुलिस को बताया कि दोस्तों ने मोबाइल पर कॉल किया था, लेकिन फोन नहीं उठाने की वजह से दोस्त नाराज थे. इसी बीच दो दोस्त घर से कुछ दूरी पर राजा के आने का इंतजार कर रहे थे. घर से जैसे ही राजा निकला. उसे देखते ही गोली चला दी. गोली राजा के पैर में लगी. जख्मी को परिवार के लोग पहले श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल ले गये, फिर वहां से बेहतर उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गये, जहां वह इलाजरत है. डीएसपी द्वितीय डॉ गौरव कुमार ने बताया कि घटना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खाजेकलां थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना के नेतृत्व में टीम गठित हुई. गठित टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए दो किशोरों को गिरफ्तार किया. उनके पास से घटना में उपयोग किया हथियार बरामद हुआ. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों किशोर में से एक के खिलाफ पहले से खाजेकला थाने में दो मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष गौरव सिंधु, दारोगा विकास कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, शिव शंकर यादव, शंभू कुमार, सिपाही सरोज कुमार, कुंदन कुमार व ज्योति कुमारी शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन