मगध एक्सप्रेस में महिला ने दिया नवजात को जन्म

Updated:
विज्ञापन
मगध एक्सप्रेस में महिला ने दिया नवजात को जन्म

गध एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला को पटना स्टेशन के पास तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना. दिल्ली से पटना होते हुए ट्रेन नंबर 20802 मगध एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला को पटना स्टेशन के पास तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुआ. 22 वर्षीया महिला शीला देवी, उसका पति इंदल ट्रेन में सफर कर रहे थे. अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिला ने बिहटा व आरा के बीच चलती ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया. ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आयी तो यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन रोक दिया. मौके पर तैनात उपस्टेशन अधीक्षक हिमांशु कुमार रेलवे पुलिस और स्टाफ ने महिला और नवजात को संभाला. उन्हें ट्रेन से प्लेटफॉर्म उतारा और तुरंत करबिगहिया स्थित रेलवे अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर सुरक्षित प्रसव कराया. जिससे मां और बच्चा दोनों को खतरे से बाहर किया गया. फिलहाल शीला देवी अस्पताल में भर्ती है. उपस्टेशन अधीक्षक वाणिज्य हिमांशु ने बच्चे का नाम रखा बाहुबली : उपस्टेशन अधीक्षक वाणिज्य हिमांशु कुमार ने बताया कि महिला अपने पति के साथ स्लीपर क्लास के कोच नंबर 46 व 48 पर सफर कर रही थी. आरा के बाद प्रसव पीड़ा हुई जिसका सुरक्षित डिलिवरी करबिगहिया रेलवे अस्पताल में नि:शुल्क कराया गया.

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन