किराना दुकान में चल रहा था जाली नोट छापने का कारखाना

Updated at : 05 Sep 2024 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
किराना दुकान में चल रहा था जाली नोट छापने का कारखाना

सालिमपुर थाने के रुकूनपुरा गांव के किराना दुकान सह सीएसपी में जाली नोट छापने व जाली दस्तावेज बनाने का कारखाना चल रहा था.

विज्ञापन

ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने किया खुलासा

प्रतिनिधि, बख्तियारपुर

सालिमपुर थाने के रुकूनपुरा गांव के किराना दुकान सह सीएसपी में जाली नोट छापने व जाली दस्तावेज बनाने का कारखाना चल रहा था. सालिमपुर पुलिस ने बुधवार को इसका खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है. वहीं 10 लाख रुपये के जाली नोट व दर्जनों फर्जी सरकारी दस्तावेजों को भी बरामद किया है. इस विषय में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सालिमपुर थाना के रुकूनपुरा गांव में एक किराना दुकानदार सह सीएसपी में जाली नोट छापने के काला धंधा को अंजाम दिया जा रहा है.जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम ने सूचना का सत्यापन करने के बाद भारी पुलिस बल के साथ रुकूनपुरा गांव पहुंची और संतोष सिंह के मकान में चल रहे किराना दुकानदार सह सीएसपी सेंटर को घेर उसका तलाशी लेने लगे. तलाशी के दौरान पुलिस को एक प्लास्टिक की टोकरी में छिपा कर रखे करीब छह लाख के जाली नोट के बंडल, करीब दो लाख के कागज पर छपे जाली नोट व एक लाख 70 हजार के अधूरे छपे नोट को बरामद किया. साथ ही कई सरकारी फर्जी दस्तावेज मसलन आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही अंचलाधिकारी कार्यालय से बनाये जाने वाले कई सर्टिफिकेट भी बरामद किये. मामले में पुलिस ने तत्काल संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उसके पड़ोसी प्रभात सिंह के घर पर भी छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने उसके घर से भी जाली नोट व फर्जी दस्तावेजों को बरामद किया. इस दौरान प्रभात सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह भागने लगी, लेकिन महिला पुलिस की मदद से उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपिताें ने जालसाजी में संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि जाली दस्तावेजों व जाली नोटों से कई लोगों के साथ ठगी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन