35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

निकाय चुनाव : 155 महिलाओं और 117 पुरुषों ने किया नामांकन

नामांकन के तीसरे दिन 272 प्रत्याशियों ने भरे परचे, आज नहीं हो सकेगा नामांकन दाखिल पटना : बुधवार को जिले में कुल 272 नामांकन किये गये. सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया में जिले के सभी निकायों के निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये. सबसे ज्यादा […]

नामांकन के तीसरे दिन 272 प्रत्याशियों ने भरे परचे, आज नहीं हो सकेगा नामांकन दाखिल
पटना : बुधवार को जिले में कुल 272 नामांकन किये गये. सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया में जिले के सभी निकायों के निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये. सबसे ज्यादा पटना नगर निगम में कुल 105 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. वहीं, दूसरे नंबर पर दानापुर निजामत नगर पर्षद रहा, जहां कुल 37 नामांकन हुए. वहीं, तीसरे स्थान पर नगर पर्षद मोकामा में 32 परचे दाखिल किये गये.
मसौढ़ी नगर पर्षद में 28, बाढ़ नगर पर्षद में 21, फुलवारीशरीफ में 18, मनेर में 9 और खगौल व बख्तियारपुर नगर पर्षद में 11-11 नामांकन किये गये. गुरुवार को जानकी नवमी की छुट्टी होने के कारण परचा दाखिल नहीं हो सकेगा.
इधर, तीसरे दिन दाखिल कुल 272 नामांकन में महिलाएं एक बार फिर आगे हो गयी हैं, जबकि दूसरे दिन महिलाओं से पुरुषों ने बाजी मारी थी. कुल 155 महिलाओं ने तीसरे दिन नामांकन दाखिल किया और पुरुषों के मुकाबले 38 सीटों से आगे रहीं. वहीं, तीसरे दिन परचा दाखिल करनेवाले पुरुषों की कुल संख्या 117 रही. पटना में सर्वाधिक 61 महिलाओं ने नामांकन किया. वहीं, पुरुषों की संख्या 44 रही यानी महिलाओं से 17 कम. दानापुर में 19 महिलाओं ने, तो मोकामा में 15 महिलाओं ने नामांकन किया. बाढ़ में 16 महिलाओं ने परचा दाखिल किया.
किस वार्ड से किसका नामांकन
वार्ड 1 नितेश कुमार
वार्ड 2 जनशीला देवी
वार्ड 3 रेणु देवी, विनीता वर्मा, नेहा सिन्हा, नीता देवी, जूली कुमारी
वार्ड 4 रेणु देवी, अनीता चौधरी
वार्ड 5 रेखा देवी
वार्ड 7 चंद्रिका प्रसाद
वार्ड 8 प्रेमा सिंह, सुनीता कुमारी
वार्ड 9 शर्मानंद पासवान, संजय कुमार, मुंद्रिका सिंह, दिलीप कुमार, शशि भूषण कुमार
वार्ड 13 नवनीत कुमार, मुर्तजा अली
वार्ड 14 मेधा, मुन्नी देवी, रीना देवी
वार्ड 15 गजेंद्र कुमार, सूरज
वार्ड 16 जयप्रकाश सिंह
वार्ड 17 सोनी देवी, सविता देवी
वार्ड 18 अनिता देवी, रंजन कुमार
वार्ड 19 सरिता पासवान
वार्ड 21 कुसुम देवी, सुषमा देवी, विनीता पटेल, मंजू देवी
वार्ड 22ए अनिल पासवान, दिलीप कुमार
वार्ड 22बी संगीता देवी, रीता देवी, प्रमिला कुमारी
वार्ड 22सी बबीता कुमारी, मुन्नी देवी, नूतन देवी, अलका देवी
वार्ड 23 आरती प्रसाद, विनीत कुमार , जय किशन
वार्ड 24 धर्मवीर कुमार, शर्मानंद राय
वार्ड 27 अनिल कुमार, उमेश रजक, यशवंत कुमार चौधरी
वार्ड 29 अंजनी देवी
वार्ड 30 अमिता देवी, मीनू देवी, अलोधन देवी, रेखा देवी
वार्ड 31 ममता देवी, बिंदिया कुमारी, मंजू देवी
वार्ड 32 संजू देवी
वार्ड 33 विनोद कुमार सहनी, अभिजीत शर्मा
वार्ड 34 डॉली सिंह
वार्ड 35 आनंद प्रसाद, प्रेम कुमार सुमन, रंपू प्रसाद
वार्ड 37 अर्चना कुमारी, दीपक कुमार
वार्ड 39 भारती देवी
वार्ड 42 अशोक कुमार, राजीव कुमार, संजय कु चौधरी
वार्ड 44 मुकेश कुमार, राकेश कुमार
वार्ड 46 संगीता कुमारी, सुनीता देवी, अरुणा देवी, रूबी पाल, शकुंतला देवी
वार्ड 47 अमित कुमार शेखर
वार्ड 48 अनिमा शर्मा
वार्ड 50 आरजू और जीनत परवीन
वार्ड 51 ज्योति रंजन दास, सूरज कुमार
वार्ड 53 इंदु देवी
वार्ड 54 नाजिया फिरदौस
वार्ड 55 सरबीन कुमार, मनोज कुमार
वार्ड 57 रूपम श्रीवास्तव, सरोज देवी
वार्ड 58 सरिता सुमन
वार्ड 60 वीणा देवी, आकांक्षा शर्मा
वार्ड 63 मनीष कुमार, उपेंद्र कुमार सिन्हा, जाहिद हसनैन
वार्ड 66 रीता देवी
वार्ड 68 कुणाल शुभम, उमेश सिंह
वार्ड 70 अनिल शर्मा, विनोद प्रसाद
वार्ड 71 रेणु देवी
पत्नी और साली एक ही वार्ड से उम्मीदवार
मसौढ़ी : नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामाकंन अनुमंडल कार्यालय में चल रहा है. इस सब के बीच बुधवार को वहां मौजूद अन्य वार्ड के लिए नामांकन करने आये प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के अलावे वहां मौजूद अन्य दर्जनों लोगों के बीच अचानक चर्चा होने लगी कि एक निवर्तमान पार्षद तो खुद नामांकन कर ही रहे है, उनके ठीक पीछे उनकी पत्नी और शाली भी उसी वार्ड से अपनी दावेदारी ठोक रही है, जिससे निवर्तमान पार्षद है.
जानकारी के अनुसार वार्ड -23 के निवर्तमान पार्षद राजकिशोर ने दोपहर करीब 2.30 बजे अपने समर्थकों के साथ नामजदगी का परचा दाखिल करने पहुंचे. ठीक उसी वक्त कुछ मिनटों के बाद उनकी पत्नी सपना राज भी अपने समर्थकों को लेकर परचा दाखिल करने पहुंच गयी. इसे देख लोग अभी आपस में चर्चा कर ही रहे थे कि उनकी शाली किरण कुमारी भी अपने दर्जनों समर्थको के साथ परचा भरने पहुंच गयी.
दानापुर. बुधवार को दानापुर से 37, खगौल से 11 और मनेर से नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. दानापुर नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड चार से विभा देवी, वार्ड छह से अमरनाथ राय, वार्ड सात से रेणु देवी, वार्ड 11 से गुलशन परवीन, देवंती देवी और रेणु कुमारी, वार्ड 12 से रिंकु देवी, वार्ड 13 से दिनेश कुमार गुप्ता, वार्ड 15 से केदार सिंह, वार्ड 16 से शोभा देवी, वार्ड 19 से पूनम देवी और पुष्पा देवी, वार्ड 20 से मुन्नी देवी व सोनी कुमारी, वार्ड 21 से चंद्रावती देवी,धनपति देवी व मृदुला देवी, वार्ड 22 से राजकुमार यादव व अशोक कुमार, वार्ड 23 से विजय कुमार, आकाश कुमार व पुन्नु लाल आदि ने नामांकन दाखिल किया.
वहीं खगौल नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड 12 से चिंता देवी, वार्ड 14 से आशा देवी, वार्ड 15 से वीरेंद्र कुमार, वार्ड 16 से मुसरत जहां, वार्ड 17 से सीमा देवी व विजयनंद पाल, वार्ड 19 से प्रेम नारायण राय, वार्ड 22 से इंद्रू देवी व लता देवी, वार्ड 23 से दीपक कुमार व वार्ड 25 से नीलम कुमारी ने नामांकन दाखिल किया. वहीं मनेर नगर पंचायत क्षेत्र से वार्ड छह से जितेंद्र चौधरी, वार्ड सात से सुनीता देवी, वार्ड नौ से अमोल बजाज व अमूल्यदीप साह, वार्ड 10 से श्रीती कुमारी व मिथिलेश साव, वार्ड 13 से शेाभा भारती आदि ने परचा भरा.
11 ने दाखिल किया परचा
बुधवार को बख्तियारपुर नगर पर्षद चुनाव को लेकर विभिन्न वार्डों से छह महिला सहित कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन का परचा दाखिल किया. वार्ड नंबर एक से उर्मिला देवी व गुलाबी देवी, वार्ड तीन से आशा देवी, वार्ड चार से राकेश कुमार, वार्ड छह से रामप्रीत चौधरी, वार्ड आठ से सुरेंद्र कुमार, वार्ड नौ से गुड्डू कुमार, वार्ड 12 से मालती देवी, 16 संजू देवी, 19 से सुमन देवी और वार्ड नंबर 22 से मुन्ना लाल ने नामांकन का परचा दाखिल किया.
21 ने परचा दाखिल किया
27 वार्डों के लिए 21 उम्मीदवारों ने परचा भरा. वार्ड एक में परमानंद सिंह, तीन में दायमुनी देवी, नसीमा खातुन, वार्ड चार में शीला देवी, लक्ष्मी देवी, वार्ड पांच में कांति देवी, वार्ड छह में मंजु देवी, कमरून निशा, लक्ष्मी देवी, वार्ड नौ में शफींद्र कुमार, वार्ड 10 में आशा कुमारी, वार्ड 11 में बुन्नी खातून, वार्ड 13 में कविता कुमारी, वार्ड 15 में कपिल पासवान, वार्ड 16 में रतन देवी, वार्ड 17 में कविता देवी, वार्ड 21 सुशील कुमार सिन्हा, वार्ड 22 में मोहम्मद इम्तियाज, 23 में मनोज कुमार पंडित, 24 में रामाश्रय तांती और वार्ड नंबर 25 में शांति देवीनामांकन दाखिल किया.
28 उम्मीदवारों ने परचा भरा
बुधवार को 28 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. इनमें 16 पुरुष और 12 महिला प्रत्याशी शामिल हैं. नामाकंन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में राजकिशोर वार्ड 23 से, पप्पू चौधरी वार्ड 24 के अलावे वार्ड 15 से, मोहम्मद फिरोज आलम, चंदेश्वर प्रसाद वार्ड-23, सपना राज व किरण कुमारी वार्ड 24, रवि कुमार व योगेंद्र दास वार्ड-25 से, इंद्रमणी देवी व धनेश्वरी देवी, वार्ड 17, अजय कुमार व शौकत अली वार्ड -22 से, उमेश चौधरी और राजेंद्र दास वार्ड 11 से, आशा देवी व विनिता कुमारी वार्ड 01 से, ममता देवी, सियामणी देवी आदि शामिल हैं.
32 ने किया नामांकन
मोकामा नगर पर्षद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में वार्ड एक से रजना देवी, हीरा देवी, वार्ड दो से मालती देवी, उषा देवी, वार्ड चार से उदय शंकर केवट, नागेश्वर प्रसाद, अवध कुमार, वार्ड पांच महेश्वर यादव, अरविंद कुमार, वार्ड छह से शशिभूषण, विजय गांधी, वार्ड आठ से सुभाष कुमार, वार्ड 10 से सरोजनी देवी, वार्ड 11 से रेणु देवी, सीमा देवी, वार्ड 12 से कृष्णबलभ कुमार, शशिबलभ कुमार, सुनिल प्रसाद सिंह आदि शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें