35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पूर्वजों की खोई संस्कृति को जानने व अपनाने की जरूरत : मंजू वर्मा

पटना : समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने कहा कि आज आवश्यकता है हम अपने पूर्वजों की खोयी हुई धर्म-संस्कृति को जाने, समझे और अपनाएं. सात ही इतिहास के पन्नों पर जम गयी धूल को हटाएं. वे जदयू कार्यालय में आयोजित सम्राट अशोक की 2361वीं जन्माेत्सव सह गोष्ठी पर बोल रही थी. उन्होंने सम्राट अशोक […]

पटना : समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने कहा कि आज आवश्यकता है हम अपने पूर्वजों की खोयी हुई धर्म-संस्कृति को जाने, समझे और अपनाएं. सात ही इतिहास के पन्नों पर जम गयी धूल को हटाएं.
वे जदयू कार्यालय में आयोजित सम्राट अशोक की 2361वीं जन्माेत्सव सह गोष्ठी पर बोल रही थी. उन्होंने सम्राट अशोक के जीवनी पर भी प्रकाश डाला. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि सम्राट अशोक चक्रवर्ती राजा हुए, जिन्होंने पाटलिपुत्र की पावन धरती से संपूर्ण भारत पर राज किया. इस मौके पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि प्राचीन भारत के इतिहास का सितारा अशोक एक महान सम्राट थे. सभी इतिहासकारों की दृष्टि से सम्राट अशोक का शासनकाल सुनहरे अक्षरों से लिखा जाता है. सम्राट अशोक अपने पिता के जीवन में ही प्रशासनिक कार्यों में सफल हो गये.
जैसे माता-पिता अपने बच्चों से प्यार करते है, उसी प्रकार सम्राट अशोक अपनी जनता से प्यार करते थे. पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य ने कहा कि सम्राट अशोक किसी वर्ग विशेष के नहीं, बल्कि पाटलिपुत्र के बेटे थे. मौके पर वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक दिन का सरकारी अवकाश, गांधी मैदान के पास बन रहे कन्वेंशन हाल का नाम सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल और राज्य के छोटे-बड़े शहरों में सम्राट अशोक सामुदायिक भवन बना कर सम्राट अशोक को समर्पित किया.
वहीं, नंदकिशोर कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक ने अखंड भारत की स्थापना की. वहीं आज भारत सरकार उनके द्वारा बनाये गये अखंड भारत को खंड-खंड करने में लगी हुई है. परिचर्चा में विधान पार्षद प्रो रामवचन राय, संजय सिंह, विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री दुलाल चंद्र गोस्वामी, ्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, निखिल मंडल, अरविंद निषाद, अंजुम आरा, कमल नोपानी, रामचरित्र प्रसाद, हुलेश मांझी, संतोष कुशवाहा, अनिता कुशवाहा, रेणुका कुशवाहा, सिंटू सिंह समेत अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें