Advertisement
बिजली दर में बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
फतुहा : गोविंदपुर में प्रखंड भाजपाध्यक्ष अजय कुमार यादव और दरियापुर में नगर भाजपाध्यक्ष विशाल कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के साथ–साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाने और उनके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का […]
फतुहा : गोविंदपुर में प्रखंड भाजपाध्यक्ष अजय कुमार यादव और दरियापुर में नगर भाजपाध्यक्ष विशाल कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के साथ–साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाने और उनके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया.
बैठक में बिहार सरकार द्वारा बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर निंदा करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका. इस मौके पर डॉ संजय यादव, रामजी प्रसाद, मधु सिन्हा, अरुण कुमार झा, केसर प्रसाद, अरविंद यादव, धर्मवीर पांडेय, अवधेश कुमार, नीतीश कपूर, उपेंद्र यादव, मिथिलेश पाल, मुंद्रिका प्रसाद, चंदन भारद्वाज आदि मौजूद थे.
दनियावां : दनियावां मंडल भाजपा की बैठक रविवार को प्रेस क्लब मॆं मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रदेश नेता कुंवर विजय पासवान व जिला प्रभारी शिवशंकर यादव ने दनियावां मंडल की सभी बूथों पर बूथ कमेटी के गठन पर बल दिया और बिजली दर में वृद्धि के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.
बैठक का संचालन युवा मंडल अध्यक्ष आर्यन सागर ने किया. मौके पर भाजपा संगठन के जिला महामंत्री अनिरुद्ध चंद्रवंशी,उमाशंकर पांडेय,जेपी सिंह,वीरेंद्र सिंह ,पप्पू सिंह व नवल किशोर प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे.
पालीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला जलाया : बिहार में बढ़े बिजली बिल को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निकल स्थानीय अरवल मोड़ के पास मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष वंशीधर शर्मा ने किया. मौके पर राजनंदन शर्मा, अशोक कुमार, कन्हाई सिंह आदि मौजूद थे
दुल्हिनबाजार : रविवार को स्थानीय बाजार स्थित सदावह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल की राशि बढ़ाये जाने की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया.मौके पर दुल्हिनबाजार भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, सरपंच रजनीकांत शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, रामनिवास शर्मा, अजेश शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement