Advertisement
आइटी व पीओ सहित 25,000 केंद्रीय कर्मचारी आज हड़ताल पर
बीएसएनएल के कर्मचारी हड़ताल से बाहर देश के 21 लाख कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर पटना : केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को 25,000 से अधिक कर्मचारी केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. इसकी जानकारी केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सीडी सिंह ने बुधवार को एक […]
बीएसएनएल के कर्मचारी हड़ताल से बाहर
देश के 21 लाख कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
पटना : केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को 25,000 से अधिक कर्मचारी केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. इसकी जानकारी केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सीडी सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की वादाखिलाफी, कर्मचारी विरोधी नीति तथा अपने 21 सूत्री लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल होगी. इसमें 21 लाख केंद्रीय कर्मचारी शामिल होंगे, जिसमें 25,000 बिहार से होंगे. इसमें मुख्य रूप से इनकम टैक्स(आइटी), डाक विभाग(पीअो), ग्राउंड वाटर बोर्ड, सर्वे आॅफ इंडिया, सीपीडब्ल्यूडी, जूलोजिकल सर्वे अाॅफ इंडिया आदि शामिल होंगे. बीएसएनएल कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं होंगे.
केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सीडी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर उच्चस्तरीय कमेटी 21 सूत्री मांगों पर विचार करने के लिए बनायी गयी थी, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद अब तक कमेटी की ओर से कुछ नहीं किया गया है. इस कमेटी में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और रेलमंत्री सुरेश प्रभु शामिल हैं.
हड़ताल की पूर्व संध्या पर कर्मचारियों ने जीपीओ परिसर में एक रैली का आयोजन किया. इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया. मौके पर कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के सहायक महामंत्री मंजुल कुमार दास, राज किशोर राय, शशिकांत राय, श्याम बिहारी श्रीवास्तव, रत्नेश्वर कर्ण, बालेश्वर उपाध्याय, प्रमोद कुमार, अमिताभ रंजन, शमशाद अली समेत अन्य कर्मचारी व नेता मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement